×

UP BJP: आखिर कैसे हो गई भाजपा से इतनी बड़ी भूल, जानें यहां

UP BJP: मंगलवार को भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चे की घोषणा करने में एक चूक कर दी। पुराने कार्यकर्ता स्व. मुन्नेलाल कनौजिया को मोर्चे का अध्यक्ष बना दिया गया।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Chitra Singh
Published on: 23 Jun 2021 9:04 AM GMT (Updated on: 23 Jun 2021 9:04 AM GMT)
Scheduled Caste Morcha
X

अनुसूचित जाति मोर्चा-भाजपा (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया) 

UP BJP: इन दिनों उत्तर प्रदेश भाजपा (BJP) में विभिन्न मोर्चो में पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मदारियां सौपे जाने का काम चल रहा है। पूर्व नौकरशाह अरविन्द कुमार शर्मा (Arvind Kumar Sharma) को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा के अलावा अन्य पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों आदि की घोषणा की जा चुकी है, लेकिन मंगलवार को जब पार्टी ने अनुसूचित जाति मोर्चे (Scheduled Caste Morcha) की घोषणा की तो पार्टी से बड़ी चूक हो गयी।

प्रदेश नेतृत्व की तरफ से अवध क्षेत्र के पुराने कार्यकर्ता स्व. मुन्नेलाल कनौजिया (Late Munnalal Kanojia) को मोर्चे का अध्यक्ष बना दिया गया। जबकि उनकी गत 23 अप्रैल को कोरोना से मौत हो चुकी थी। हांलाकि जब इस बात की चर्चा हुई, तो फिर उनका नाम हटाकर नितिन मित्तल (Nitin Mittal) का नाम जोड़ा गया। अब पार्टी इस बात का पता कर रही है कि आखिर यह गलती कहां से और कैसे हुई।

उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने हाल ही में प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रूखाबाद) को युवा मोर्चा, गीताशाक्य राज्यसभा सांसद (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा और कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। इनके अलावा मंगलवार को युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी गयी है। जबकि मीडिया की पूरी टीम दो दिन पहले ही घोषित की जा चुकी है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story