×

Bhupendra Singh Chaudhary Bio: जानिए कौन हैं भूपेंद्र चौधरी, जो माने जाते हैं अमित शाह के करीबी

Bhupendra Singh Chaudhary Biography: भूपेंद्र सिंह चौधरी का जन्म 1966 में मुरादाबाद के महेंद्री सिकंदरपुर गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। भूपेंद्र सिंह की परवरिश भी गांव मे ही हुई।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 25 Aug 2022 10:12 AM GMT
bhupendra singh chaudhary
X

भूपेंद्र चौधरी (फोटो: सोशल मीडिया )

Click the Play button to listen to article

Bhupendra Singh Chaudhary Biography: यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी वर्तमान में राज्य विधान परिषद के सदस्य और पंचायती राज मंत्री हैं।।सरकार में मंत्री के रूप में चौधरी का यह दूसरा कार्यकाल है। गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाने वाले भूपेंद्र चौधरी के पास अच्छा संगठनात्मक अनुभव है क्योंकि वे 2011-18 से पश्चिमी यूपी के प्रभारी हैं।

भूपेंद्र सिंह चौधरी का जीवन परिचय (Bhupendra Singh Chaudhary wiki in Hindi)

भूपेंद्र सिंह चौधरी का जन्म 1966 में मुरादाबाद के महेंद्री सिकंदरपुर गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। भूपेंद्र सिंह की परवरिश भी गांव मे ही हुई। गांव के प्राइमरी स्कूल में उनकी शुरुआती शिक्षा हुई। इसके बाद भूपेंद्र चौधरी ने मुरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से उन्होंने 12वीं पास की। 1989 में वह कृषक उपकारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक बने। फिर वह विश्व हिंदू परिषद से जुड़ गए।

भूपेंद्र सिंह चौधरी 1991 में भाजपा से जुड़े

भूपेंद्र चौधरी ने 1991 में भाजपा ज्वाइन कर ली। इसके दो साल बाद वह भजापा की जिला कार्यकारिणी के सदस्य बन गए।

भूपेंद्र चौधरी को भारतीय जनता पार्टी के संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। वह तीन बार पश्चिम उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं। 2006 में उन्हें पार्टी का क्षेत्रीय मंत्री और 2012 में पार्टी का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया। वह 2016 में एमएलसी नामित हुए। राज्य में 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्हें पंचायतीराज राज्यमंत्री बनाया गया।

मुलायम के खिलाफ लड़ा था चुनाव

1999 के लोकसभा चुनाव में उनको भाजपा के टिकट पर संभल से चुनाव लड़ाया गया था। इस चुनाव में वह मुलायम सिंह यादव से हार गए थे और दूसरे स्थान पर रहे थे।

स्वच्छ भारत मिशन

भूपेंद्र सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महात्वा कांक्षी योजना "स्व च्छष भारत मिशन" में रिकॉर्ड शौचालय बनवाने का श्रेय है। पंचायती राज राज्यममंत्री (स्व तंत्र प्रभार) के कार्यकाल के दौरान भूपेंद्र चौधरी ने प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र में 1.75 करोड़ शौचायल बनवाए हैं। साथ ही सभी 75 जिलों का खुले में शौच मुक्तॉ घोषित किया जा चुका है।

सरल स्वभाव

भूपेंद्र चौधरी को सरल स्वभाव का नेता माना जाता है। उनकी संगठन पर बेहद मजबूत पकड़ है। खास बात यह है कि न केवल पश्चिम उत्तर प्रदेश बल्कि अवध, रोहिलखंड, ब्रज और बुंदेलखंड में भी भूपेंद्र चौधरी की अच्छी पकड़ है। उत्तर प्रदेश भाजपा के तमाम अध्यक्षों के साथ उन्हें काम करने का अनुभव है। भूपेंद्र चौधरी ने विनय कटियार, रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, लक्ष्मीकांत वाजपेई, केशव प्रसाद मौर्य और स्वतंत्र देव सिंह के साथ पार्टी में काम किया है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story