×

UP BJP State President: आज मिलेगा भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष, कौन होगा वो नाम

UP BJP State President: आज यूपी में भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है…

Shreedhar Agnihotri
Published on: 28 May 2022 3:04 AM GMT (Updated on: 28 May 2022 3:07 AM GMT)
up yogi government khoob khelo khoob badho mission gym for sports persons in 100 gram panchayat
X

सीएम योगी (फोटो: सोशल मीडिया )

UP New BJP State President: देश के सबसे बडे़ सूबे में फिर से सत्ता हासिल करने के बाद भाजपा (BJP) हाईकमान अब लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गया है। पर इसके लिए उसे प्रदेश अध्यक्ष की तलाश है। इन दिनों नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मंथन का दौर चल रहा है। उम्मीद है कि आज यूपी भाजपा (BJP state president) को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है।

विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह (Swatantra dev Singh) की कुशल जुगलबंदी से भाजपा को प्रदेश में फिर से सत्ता हासिल हुई है। जिसके परिणामस्वरूप योगी आदित्यनाथ को फिर से मुख्यमंत्री के पद पर जबकि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को सरकार में उनके साथ मंत्री बनाया गया। अब जबकि स्वतंत्रदेव सिंह सरकार में शामिल हो चुके हैं। इसलिए पार्टी संविधान के अनुसार वह दो पदों पर काबिज नहीं हो सकते है।

इसे लेकर दिल्ली से लेकर लखनऊ तक कई राउन्ड की बैठकें भी हो चुकी हैं जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश , संगठन मंत्री सुनील बंसल और वर्तनाम प्रदेश अध्यक्ष स्वंतत्रदेव सिंह शामिल हो चुके हैं।

इन्हें नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर विचार

जानकारों का कहना है कि जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के पास दो रास्ते हैं एक किसी ब्राम्हण को प्रदेश की कमान सौपी जाए जिससे सवर्ण वोटों को आकर्षित किया जाए तो दूसरा विकल्प गैर-यादव ओबीसी के नेता को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए जिससे सपा और बसपा को और कमजोर किया जा सके।

उम्मीद है कि भाजपा ओबीसी पर ही दांव लगाएगी। इसके पीछे सरकार और संगठन में एक सवर्ण और एक ओबीसी का फार्मूला रखने की है। पहले भी भाजपा इस तरह के प्रयोग करती रही है। पार्टी सूत्रों का दावा है कि प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों में पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, भाजपा के महासचिव अश्विनी त्यागी और अमरपाल मौर्या के अलावा बस्ती से पार्टी सांसद हरीश द्विवेदी, केंद्रीय मंत्री और लोध नेता बीएल वर्मा, भानु प्रताप वर्मा और कन्नौज से सांसद सुब्रत पाठक मुख्य रूप से शामिल हैं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story