TRENDING TAGS :
UP BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी लखनऊ में कर रहे बैठक, निकाय और MLC चुनाव पर मंथन
BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह भी शामिल हैं। प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद हैं।
यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बैठक करते हुए
BJP Meeting in Lucknow : उत्तर प्रदेश बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार (13 सितंबर 2022) को राजधानी लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक हो रही है। यह मीटिंग बीजेपी प्रदेश कार्यालय में जारी है। यहां 7 मोर्चा के बीजेपी पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद किसान मोर्चा (Kisan Morcha) की बैठक होगी।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह भी शामिल हैं। इनके अलावा, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद हैं। इस बैठक में निकाय चुनाव तथा आगामी MLC चुनाव की तैयारियों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
Next Story