TRENDING TAGS :
Moradabad News: यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बोले, अखिलेश यादव स्पष्ट करें, स्वामी प्रसाद का बयान उनका या पार्टी का
Moradabad News: उन्होंने कहा कि सपा हमेशा देश विरोधी लोगों और समाज विरोधी लोगों के साथ खड़ी रही है।
Moradabad UP BJP President Bhupendra Singh (Social Media)
Moradabad News: श्रीराम चरित मानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य का प्रदेश भर में जबरदस्त विरोध हो रहा है। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य को विक्षिप्त और जीवन से दुखी बताते हुए सपा मुखिया से सवाल किया है कि वह साफ करें कि यह उनका विचार है या पार्टी का।
मुरादाबाद में सोमवार को शहर में मुरादाबाद-बरेली खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की बैठक में शामिल हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को बयान देना चाहिए यह उनका विचार है या उनकी पार्टी का विचार है।
उन्होंने कहा कि सपा हमेशा देश विरोधी लोगों और समाज विरोधी लोगों के साथ खड़ी रही है। चाहे अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर कार सेवकों पर गोली चलवाना हो या धार्मिक मठ मंदिरों पर आतंकवादी हमले करने वाले आतंकवादी हों। सपा आतंकवादियों के मुकदमें वापिस लेना चाहती थी, यह तो देश की न्यायपालिका धन्य हैं कि आतंकवादियों के मुकदमें वापिस नही हो पाए।
चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी 30 जनवरी को विधान परिषद की पांच सीटों पर चुनाव होना हैं। कार्यकर्ता घर-घर वोटरों संपर्क कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहें हैं। प्रत्याशी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त के पक्ष में सभी कार्यकर्ता वोट देने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा पांचों सीटों को बड़े अंतर से जीतेगी।
उन्होंने कहा की सपा कितनी भी कोशिश कर ले, कोई जतन कर ले, परंतु जनता सपा राज से दुखी और आज भाजपा के शासन में उत्तर प्रदेश की जनता खुश है। जनता अभी तक सपा के गुंडा राज को भूली नहीं है।