भाजपा को जोर का झटका: चुनावों से पहले बलिया के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने छोड़ा BJP का दामन, सपा में शामिल

पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने अभी कुछ दिनों पहले ही केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर सवाल उठाए थे।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 20 Dec 2021 8:03 AM GMT
Ram Iqbal Singh
X

राम इकबाल सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)

Lucknow : यूपी भाजपा को आज एक बड़ा झटका उस समय लगा जब पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह (Ram Iqbal Singh) ने पार्टी की सदस्यता से त्याग पत्र देते हुए समाजवादी पार्टी की संस्था ग्रहण की । इससे पहले भी पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह (Ram Iqbal Singh) प्रदेश की योगी सरकार के कामकाज पर उंगलियां उठाते रहे हैं ।

राम इकबाल सिंह बलिया से कई बार विधायक रहे हैं और उनको विद्रोही तेवरों के लिए जाना जाता है। आज दोपहर उन्होंने समाजवादी पार्टी कार्यालय में पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण की ।

किसान विरोधी नीतियों को लेकर सवाल

पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने अभी कुछ दिनों पहले ही केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर सवाल उठाए थे । उन्होंने दोनों सरकारों को किसान हितेषी ना होने का आरोप लगाया था। राम इकबाल का कहना है कि डीएपी और एनपीके उर्वरक के दामों में वृद्धि कर दी गई है। सरकारी समितियों से डीएपी गायब है।

डीजल के मूल्य में हुई बेतहाशा वृद्धि से खेतों की जुताई, फसल की कटाई, मड़ाई महंगी हो चुकी है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम इकबाल सिंह ने पिछले महीने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा है कि अगर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाता है, तो वह साधु बन जाएंगे. पूर्व विधायक ने कहा, "अगर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाता है, तो वह तुरंत नाराज हो जाएंगे और साधु बन जाएंगे."

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story