×

Block Pramukh Election 2021 Live Update: लखनऊ के चिनहट और काकोरी में मतदान पूरा, बाराबंकी में सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प

Block Pramukh Election 2021 Live Update: यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव की पूरे राज्य से हिंसा की खबरें आ रही हैं। वहीं कई जगहों पर फायरिंग-पथराव व बवाल भी हुआ।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 10 July 2021 2:47 AM GMT (Updated on: 10 July 2021 9:36 AM GMT)

UP Block Pramukh Chunav: उत्तर प्रदेश में आज ब्लॉक प्रमुख चुनाव (Block Pramukh Chunav) 2021 के लिए लोगों का इन्तजार खत्म हो गया है। आज यूपी (UP) के 476 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद (Presidency) के लिए आज मतदान होने को है। इन चुनावों को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

आपको बता दें कि 825 क्षेत्र पंचायतों के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कुल 1778 उम्मीदवारों के नाम दाखिल किए गए थे। नामांकन की जांच के दौरान 68 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार तक 289 क्षेत्र पंचायतों में एक -एक उम्मीदवारों के नामांकन ही दाखिल किय गए थे। प्रदेश के 75 जिलों में 826 पदों के लिए उम्मीदवार होने को है। आज जानते हैं ब्लॉक प्रमुख चुनाव में क्या है लाइव अपडेट, कौन सी पार्टी अपनी जीत हासिल करेगी।

Live Updates

  • 10 July 2021 8:28 AM GMT

    शामली में अब तक 74 में से 60 वोट डाले गए

    शामली ब्लॉक पर 74 में से अब तक 60 वोट डाले गए शान्ति शांतिपूर्ण डाला जा रहा है। मतदान वोटिंग पुलिस फोर्स तैनात। कांधला ब्लाक पर 79 में से अब तक 40 वोट डाले गए। थानाभवन ब्लॉक पर 105 में से अब तक 60 वोट डाले गए हैं। 

  • 10 July 2021 8:24 AM GMT

    बाराबंकी में सपा-भाजपा के बीच हुई झड़प

    बाराबंकी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान आमने-सामने आए सपा-भाजपा के कार्यकर्ता, कार्यकर्ताओं में बहस के साथ हुई झड़प। पुलिसकर्मियों ने सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में कराया बीच-बचाव। 

  • 10 July 2021 8:16 AM GMT

    लखनऊ के इन जगहों पर मतदान हुआ पूरा

    लखनऊ के चिनहट और काकोरी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव का मतदान हुआ पूरा। 56 मतों में 56 मत पड़े। शांति पूर्वक मतदान सफल।

  • 10 July 2021 8:11 AM GMT

    बीडीसी प्रत्याशी को कुछ लोगों ने पीटा

    अयोध्या के सोहावल ब्लॉक में ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान संयुक्त मोर्चा के बीडीसी प्रत्याशी को कुछ लोगों ने पीटा।

  • 10 July 2021 8:07 AM GMT

    प्रमाणपत्र लेकर फाड़ दिया

    झांसी : बबीना ब्लॉक की एक महिला BDC सदस्य से कुछ लोगों ने प्रमाणपत्र लेकर फाड़ दिया और भाग गए। 

  • 10 July 2021 8:05 AM GMT

    बीजेपी और कांग्रेस समर्थकों के बीच हुई नोक झोंक

    अमेठी: जनपद के तिलोई ब्लॉक में बीजेपीसमर्थित ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्यासी के समर्थकों व कांग्रेस समर्थित ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्यासी के समर्थकों के बीच हुई नोक झोंक जमकर हुआ बवाल, कांग्रेस प्रत्यासी के समर्थकों ने पुलिस से भी की नोक झोंक।

  • 10 July 2021 8:02 AM GMT

    सपा और भाजपा समर्थकों में चले लाठी डंडे

    हमीरपुर : सुमेरपुर ब्लॉक प्रमुख मतदान के दौरान भारी बवाल, सपा और भाजपा समर्थकों में चले लाठी डंडे,सपा भाजपा समर्थकों ने तोड़ी एक दूसरे की गाड़ियाँ , पुलिस ने किया जमकर लाठी चार्ज मची भगदड़, सुमेरपुर विकास खण्ड में मतदान के लिए जा रहे थे बीडीसी सदस्य।

  • 10 July 2021 7:59 AM GMT

    सिद्धार्थनगर में बीजेपी के प्रत्याशी की जीत

    ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए शाहजहांपुर में आज 5 ब्लॉकों में मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। आपको बता दें कि शाहजहांपुर में 15 ब्लॉक में से 10 ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए बीजेपी के प्रत्याशी निर्विरोध विजई हुए है। 

  • 10 July 2021 7:48 AM GMT

    पुलिस की मौजूदगी में भाजपा समर्थकों का आतंक

    सिद्धार्थनगर : भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने मतदान करने जा रहे बीडीसी सदस्य को पुलिस की मौजूदगी में खींचकर पीटा, आधार कार्ड छीना। खींच कर अंदर ले जा रहे बीडीसी को पुलिस ने भगाया। निर्दल प्रत्याशी ने प्रशासन पर लगाया सत्ता पक्ष के इशारे पर काम करने का आरोप।

  • 10 July 2021 7:19 AM GMT

    8 ब्लॉक पर प्रमुख पद के लिए वोटिंग जारी

    संतकबीरनगर जिले में होने वाले ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए जिले के कुल आठ ब्लाकों पर वोटिंग जारी है शांति व्यवस्था के साथ बीडीसी सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। संत कबीर नगर जिले में कुल 9 ब्लॉक है जिसमें मेहदावल से भारतीय जनता पार्टी ने अपनी 1 सीट निर्विरोध निर्वाचित करवा ली है बाकी 8 ब्लॉकों पर वोटिंग जारी है।

Shraddha

Shraddha

Next Story