×

Block Pramukh Election 2021 Live Update: लखनऊ के चिनहट और काकोरी में मतदान पूरा, बाराबंकी में सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प

Block Pramukh Election 2021 Live Update: यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव की पूरे राज्य से हिंसा की खबरें आ रही हैं। वहीं कई जगहों पर फायरिंग-पथराव व बवाल भी हुआ।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 10 July 2021 2:47 AM GMT (Updated on: 10 July 2021 9:36 AM GMT)

UP Block Pramukh Chunav: उत्तर प्रदेश में आज ब्लॉक प्रमुख चुनाव (Block Pramukh Chunav) 2021 के लिए लोगों का इन्तजार खत्म हो गया है। आज यूपी (UP) के 476 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद (Presidency) के लिए आज मतदान होने को है। इन चुनावों को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

आपको बता दें कि 825 क्षेत्र पंचायतों के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कुल 1778 उम्मीदवारों के नाम दाखिल किए गए थे। नामांकन की जांच के दौरान 68 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार तक 289 क्षेत्र पंचायतों में एक -एक उम्मीदवारों के नामांकन ही दाखिल किय गए थे। प्रदेश के 75 जिलों में 826 पदों के लिए उम्मीदवार होने को है। आज जानते हैं ब्लॉक प्रमुख चुनाव में क्या है लाइव अपडेट, कौन सी पार्टी अपनी जीत हासिल करेगी।

Live Updates

  • 10 July 2021 5:21 AM GMT

    सपा व भाजपा समर्थकों के बीच हुई पत्थरबाजी

    फतेहपुर : नामांकन के दौरान सपा व भाजपा समर्थकों के बीच हुई मारपीट व पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने 133 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

  • 10 July 2021 5:15 AM GMT

    गाजीपुर जनपद में 13 सीटों पर होगा मतदान

    गाजीपुर : 16 सीटों वाले गाजीपुर जनपद में 13 सीटों पर होगा मतदान। तीन सीट पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुए 11 बजे से शुरू होगा मतदान। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर।

  • 10 July 2021 5:10 AM GMT

    सीतापुर में BJP व SP के बीच टक्कर

    ब्लॉक प्रमुख चुनाव का आज मतदान है। हिंसक घटना के बाद जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। BJP व SP के बीच 8 ब्लॉकों में कांटे की टक्कर होगी। जिले में कुल 19 ब्लॉक हैं जिसमें 11 ब्लाकों में BJP का हो चुका है कब्जा।

  • 10 July 2021 5:04 AM GMT

    गोरखपुर में सिर्फ तीन ब्लाक में वोटिंग

    गोरखपुर : ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी लगभग क्लीन स्वीप की ओर बढ़ती दिख रही है। 20 में से 17 ब्लॉकों में भाजपा के प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। अब सिर्फ तीन ब्लॉकों में आज यानि 10 जुलाई को 11 बजे से मतदान होगा।

    नामांकन के दिन निर्विरोध निर्वाचित भाजपा प्रत्याशी लिस्ट जारी। जिसमें चरगांवा- श्रीमती वंदना सिंह, कैम्पियरगंज - अश्वनी जायसवाल, भरोहिया - डॉ सुनीता सिंह, जंगल कौड़िया - बृजेश यादव, भटहट - श्रीमती रेखा सिंह, पिपराइच - जनार्दन जायसवाल, सरदारनगर - श्रीमती शशिकला यादव, ब्रह्मपुर - श्रीमती सुमन यादव, कौड़ीराम - श्रीमती नीता सिंह, बांसगांव - लालमति देवी, गगहा - शिवाजी चंद,गोला - श्रीमती कुसुमावती, पिपरौली - दिलीप यादव, पाली - शशि प्रताप सिंह हैं। 

  • 10 July 2021 3:59 AM GMT

    9 ब्लॉकों में आज मतदान

    संतकबीरनगर जिले में ब्लाक प्रमुख पद के लिए जिले के 9 ब्लॉकों में आज ब्लॉक प्रमुख का चुनाव कराया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए होने वाले चुनाव में सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम कर रखे हैं सभी ब्लॉकों पर भारी पुलिस बल के साथ साथ प्रशासनिक अफसर की तैनाती की गई है।

  • 10 July 2021 3:56 AM GMT

    डीएम ने 6 प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए

    बांदा में भारतीय जनता पार्टी ने जनपद में 08 विकास खण्डों में से 06 विकास खण्डो के ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में निर्विरोध चुनाव जीता और चुने गए प्रत्याशियों को आज जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने 06 विकास खण्डो के निर्विरोध चुने गए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए। 

  • 10 July 2021 3:14 AM GMT

    फिरोजाबाद जिले के 6 ब्लॉकों पर आज मतदान

    फिरोजाबाद जिले के 6 ब्लॉकों पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख का आज मतदान होना है। यह चुनाव 11 बजे से 3 बजे तक होगा। मतदान में प्रशासन एवं पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है प्रेक्षक पर रखे हुए हैं पैनी नजर ।

  • 10 July 2021 3:04 AM GMT

    बुलंदशहर में भाजपा प्रत्याशी मैदान से पीछे हटे

    बुलंदशहर में यूपी का पहला मामला जहां भाजपा प्रत्याशी ने लिया नामांकन पत्र वापसी। बुलंदशहर के 16 ब्लॉकों में से 8 पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनेंगे, 7 सीटो पर आज होगा मतदान।

  • 10 July 2021 2:56 AM GMT

    रायबरेली में 13 पदों पर आज होगा मतदान

    रायबरेली : 13 ब्लाक प्रमुख पदों पर आज होगा मतदान। 5 ब्लाकों में निर्विरोध बीजेपी के प्रत्याशी जीते। शिवगढ़, रोहनिया, खीरो, राही, डलमऊ, लालगंज ब्लाक में बिजेपी और सपा में टक्कर होगी। चार ब्लाकों में बीजेपी और निर्दलीय के बीच मुकाबला। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा मतदान और वोट की गिनती। 

Shraddha

Shraddha

Next Story