×

UP Block Pramukh Election: भाजपा के 292 प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत, आज हो जायेगा फैसला

ब्लाक प्रमुख के पदों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि प्रदेश भर में वह कम से कम 292 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 9 July 2021 2:37 AM GMT (Updated on: 9 July 2021 3:08 AM GMT)
Block Pramukh Election 2021
X

ब्लाक प्रमुख चुनाव 2021: डिजाईन फोटो- सोशल मीडिया

UP Block Pramukh Election: उत्तर प्रदेश में पंचायत और जिला पंचायत चुनावों के बाद अब ब्लाक प्रमुख के चुनाव को लेकर सियासत गर्म है। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने मुख्यरूप से अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। पूरे प्रदेश भर के 75 जिलों में 826 ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए हो रहे चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशियों की बड़े पैमाने पर निर्विरोध जीत तय हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि प्रदेश भर में वह कम से कम 292 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। वहीं उसकी सहयोगी अपना दल को मिला लें तो यह आंकड़ा 295 पर पहुंच जाएगा।

बता दें कि ब्लाक प्रमुख पद के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा ने लखनऊ क्षेत्र में 61, बरेली क्षेत्र में 30, बनारस क्षेत्र में 27, गोरखपुर क्षेत्र में 44, मेरठ क्षेत्र में 29, प्रयागराज क्षेत्र में तीन, बुंदेलखंड में 19, कानपुर क्षेत्र में 30, गाजियाबाद में एक, गौतमबुद्धनगर में दो, अलीगढ़ क्षेत्र में सात, आगरा क्षेत्र में 31 और मुरादाबाद क्षेत्र में आठ सीटों पर जीत का दावा किया है।

लखनऊ क्षेत्र में भी 61 भाजपा के हैं

समाजवादी पार्टी के खाते में लगभग दस सीटें जाती हुई दिखाई दे रही हैं। लखनऊ क्षेत्र में 64 प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है, जिसमें 61 भाजपा के हैं, एक सपा और दो निर्दलीय हैं। सपा, कांग्रेस, रालोद तथा अन्य दलों को कहीं प्रत्याशी नहीं मिले तो कई प्रस्तावक धोखा दे गए।

लखनऊ क्षेत्र में भी 61 भाजपा के हैं: डिजाईन फोटो- सोशल मीडिया

ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए हो चुके हैं नामांकन दाखिल

गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं और उनकी जांच भी हो चुकी है। निर्विरोध निर्वाचन की तस्वीर शुक्रवार को नामांकन वापसी की समय सीमा दोपहर तीन बजे के बाद ज्यादा स्पष्ट होगी। नामांकन के साथ आए इन रुझानों से भाजपा खेमे में खुशी की लहर है।

कांग्रेस और बसपा चुनाव में नदारद

माना जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी भाजपा अधिकांश सीटों पर विजय हासिल करेगी। इस चुनाव में भाजपा का मुकाबला मुख्य रूप से सपा से है। कांग्रेस और बसपा चुनाव में दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं।

भाजपा नेताओं का मानना है कि पंचायत चुनाव में जो नतीजे लगातार आ रहे हैं उससे यह स्पष्ट हो गया है कि जमीनी स्तर पर समाजवादी पार्टी की सियासत बहुत पीछे छूट गई है।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: कहां-क्या स्थिति

जगह निर्विरोध भाजपा सपा प्लस निर्दलीय

-लखनऊ क्षेत्र 64 61 01 02

-बरेली क्षेत्र: 30 30 - -

-बनारस क्षेत्र 37 27 02 06

-गोरखपुर क्षेत्र 46 44 01 -

-मेरठ क्षेत्र 30 29 01

-प्रयागराज क्षेत्र 06 03 01

-बुंदेलखंड 19 19

-कानपुर क्षेत्र 30 30 02

-गाजियाबाद 01 01

-गौतमबुद्ध नगर 02 02 01

-अलीगढ़ क्षेत्र 08 07 01 04

-आगरा क्षेत्र 34 31 02 01

-मुरादाबाद क्षेत्र 09 08 01

मुख्य बात: भाजपा को 292, उसकी सहयोगी अपना दल की बनारस में दो व गोरखपुर में एक सीट पर जीत तय है। जबकि सपा कई जगह आरएलडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story