×

UP Board 12th Result 2022: 12वीं का रिजल्ट जारी 85.33% स्टूडेंट्स पास, फतेहपुर की दिव्यांशी बनीं टॉपर

UP Board 10th 12th Class Result 2022: आज दोपहर पहले 10वीं और फिर 12वीं के परिणाम घोषित किए जाएंगे। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के अनुसार, दोपहर 2 बजे हाईस्कूल और शाम 4 बजे इंटरमीडिएट के नतीजे जारी किए जाएंगे।

Krishna Chaudhary
Written By Krishna ChaudharyReport amanNewstrack Ashutosh Tripathi
Published on: 18 Jun 2022 10:45 AM GMT (Updated on: 18 Jun 2022 11:50 AM GMT)
UP Board 10th 12th Result 2022
X

UP Board 10th 12th Result 2022 (Image Credit : Social Media) 

UP Board 10th 12th Result 2022: UP Board 12th Result 2022 : यूपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी इसे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresult.nic.in, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर विजिट कर देख सकते हैं।

यूपी बोर्ड ने शनिवार शाम 4 बजे 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए। 12वीं की परीक्षा में कुल 85.33 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। यूपी बोर्ड की 12वीं के रिजल्ट में फतेहपुर की दिव्यांशी ने टॉप किया है। दिव्यांशी को 95.40 प्रतिशत अंक मिले हैं।12वीं के नतीजों में दूसरे स्थान पर प्रयागराज की अंशिका और बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह रहे हैं।

12वीं में भी लड़कियां रहीं अव्वल

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 85.33 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। जिनमें इस साल 90.15 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं हैं। जबकि, छात्रों का पास प्रतिशत 81.21 फीसद रहा। इस नजरिये देखें तो यूपी बोर्ड की 12वीं के परीक्षा परिणामों में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 8.94 प्रतिशत अधिक रहा।

दो लोग रहे सेकेंड टॉपर, तीसरा टॉपर भी फतेहपुर से

यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में दूसरे स्थान पर प्रयागराज की अंशिका यादव और बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह हैं। दोनों ही स्टूडेंट्स को 95 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। जबकि, तीसरे स्थान पर फतेहपुर के ही बालकृष्ण रहे हैं।

सीएम योगी को दिया सफलता का श्रेय

यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर दिव्यांशी जय मां सरस्वती इंटर कॉलेज की छात्रा है। दिव्यांशी ने अपनी सफलता का श्रेय मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ काे दिया। दिव्‍यांशी भविष्य में प्रोफेसर बनना चाहती हैं।

UP Board Result 2022 : ये है 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट

- दिव्यांशी पहले स्थान पर

- अंशिका यादव और योगेश प्रताप सिंह रहे दूसरे स्थान पर

- बालकृष्ण तीसरे नंबर पर

- प्रखर पाठक, जीया मिश्रा, अंचल यादव, अभिमन्यु वर्मा संयुक्त चौथे स्थान पर

- जतिन राज, स्वाति गोस्वामी और श्रेया सोनी पांचवे नंबर पर

- मुस्कान, प्रिया, रिशु, प्रवीण, मुस्कान छठे स्थान पर

- श्रुति गुप्ता सातवें स्थान पर

- रवि, रजनीश, शुभंकर संयुक्त आठवें नंबर पर

- शोभित, आस्था, स्नेहा, आस्था सिंह, उत्कर्ष, अभिनव 9वें नंबर पर रहे

- संदीप और अंचल 10वें स्थान पर हैं।

सीएम योगी ने दी बधाई

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'उ.प्र. बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफल हुए समस्त विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व गुरुजन को हार्दिक बधाई। यह सफलता सभी विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, लगन और उनके गुरुजन के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का सुफल है। माँ शारदे की कृपा से आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो।'

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने आज, शनिवार (18 जून 2022) को यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट (UP Board 10th Result 2022 Declared) घोषित कर दिया है। इसके साथ ही, प्रदेश के 22 लाख से अधिक छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई। यूपी बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। यूपी बोर्ड की 10वीं के रिजल्ट में 91 प्रतिशत लड़कियां परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। साथ ही, 85 फीसदी लड़के पास हुए हैं। यूपी बोर्ड का कुल परिणाम 88.18 प्रतिशत रहा है।

उत्तर प्रदेश बोर्ड के करीब 52 लाख विद्यार्थियों के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। दोपहर 2 बजे यूपी बोर्ड की तरफ से 10वीं के परिणाम कर दिए हैं। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने पहले ही घोषणा की थी कि शनिवार दोपहर 2 बजे हाईस्कूल और शाम 4 बजे इंटरमीडिएट के नतीजे जारी किए जाएंगे।

यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

10वीं और 12वीं का रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर सबमिट करना होगा।

91% लड़कियां, 85 फीसदी लड़के पास

यूपी बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। यूपी बोर्ड की 10वीं के रिजल्ट में 91 प्रतिशत लड़कियां परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। साथ ही, 85.25 फीसदी लड़के पास हुए हैं। यूपी बोर्ड का कुल परिणाम 88.18 प्रतिशत रहा है।

प्रिंस पटेल बने टॉपर

यूपी बोर्ड ने आज दोपहर दो बजे 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी किये हैं। कुल 88.18 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इसमें कानपुर के रहने वाले प्रिंस पटेल इस बार यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर बने हैं। प्रिंस पटेल को 97.67 प्रतिशत अंक आए हैं।

लड़कियों में संस्कृति ठाकुर-किरण कुशवाहा बनीं टॉपर

यूपी बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों में मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर ने बाजी मारी। लड़कियों की श्रेणी में संस्कृति ने 97.50% अंक प्राप्त कर टॉप रहीं। वहीं, किरण कुशवाहा कानपुर की भी सेकंड टॉपर रही हैं। उन्हें भी 97.50 फीसद अंक ही हासिल हुए हैं।

टॉप 10 में रायबरेली का जलवा, 3 छात्र जिले से

यूपी बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणामों में रायबरेली के स्टूडेंट्स का भी जलवा दिखा। यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में टॉप 10 में रायबरेली जिले के तीन छात्रों ने बाजी मारी। अथर्व श्रीवास्तव, कशिश यादव और अजय प्रताप सिंह टॉप टेन लिस्ट में शामिल हैं।

देखें टॉपर्स की लिस्ट, टॉप 10 में 5 कानपुर के

लड़कियों का पास प्रतिशत 6.44% अधिक रहा

यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा में छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से की तुलना में 6.44 प्रतिशत अधिक रहा है। यूपी बोर्ड की 10वीं के रिजल्ट में 91 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं, तो 85 फीसदी लड़के पास हुए हैं। यूपी बोर्ड का कुल परिणाम 88.18 प्रतिशत रहा है।

10वीं में 22,22,745 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण

इस बार 10वीं क्लास की परीक्षा में 22,22,745 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। बता दें कि, बोर्ड द्वारा जारी 10वीं के रिजल्ट में 22 लाख 22 हजार 475 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें लड़के 11,69,488 और लड़कियां 10,53,257 हैं।

ये रहे टॉपर्स

गौरतलब है कि, इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में कानपुर के प्रिंस पटेल ने 97.67 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। वहीं, दूसरे नंबर में दो लड़कियां हैं। ये मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर नगर की किरण कुशवाहा हैं। वहीं, कन्नौज के अनिकेत शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा के लिए कुल 27,81,654 कैंडिडेट्स ने रजिस्‍ट्रेशन कराया था। जिनमें 25 लाख 85 हजार के करीब छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें 22 लाख 22 हजार छात्र पास हुए हैं। इस क्रम में चौथे स्थान पर कानपुर नगर की पलक अवस्थी और प्रयागराज की आस्था सिंह रहीं। पांचवे नंबर पर सीतापुर की एकता वर्मा, रायबरेली के अथर्व श्रीवास्तव, कानपुर नगर की नैंसी वर्मा और कानपुर नगर की ही प्रांशी द्विवेदी हैं। सीतापुर की शीतल वर्मा छठे नंबर पर रहीं। मऊ की हर्षिता शर्मा सातवें स्थान पर, वाराणसी के आशुतोष कुमार आठवें नंबर पर रहे। रायबरेली के अजय प्रताप आठवें नंबर पर रहे।

लखनऊ: जेलों में बंद 95 बंदियों ने पास की परीक्षा

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस बार प्रदेश की अलग-अलग जेलों में बंद 113 बंदियों में से 95 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Sonbhadra : यूपी बोर्ड की 10वीं के परीक्षा परिणाम में सोनभद्र जिले के 84.27 प्रतिशत विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। यहां भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट -

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in, upmspresults.up.nic.in पर जाएं।
  • अब High School Exam 2022 Result या Intermediate Exam 2022 Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जिसमें अपना रोल नंबर व जन्म तिथि भरकर जमा करें।
  • अब आपक स्क्रीन पर परिणाम दिखने लगेगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के इस्तेमाल के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

मार्च से अप्रैल के बीच हुई थी यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

बता दें कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं इस वर्ष मार्च से अप्रैल के बीच हुई थी। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, परीक्षाओं के लिए 51 लाख 92 हजार 689 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 47 लाख 75 हजार 749 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। 10वीं में पंजीकृत 27 लाख 81 हजार 654 विद्यार्थियों में से 15 लाख 53 हजार 198 लड़के और 12 लाख 28 हजार 456 लड़कियां हैं।

वहीं 12वीं में पंजीकृत 24 लाख 11 हजार 35 विद्यार्थियों में 13 लाख 24 हजार 200 लड़के और 10 लाख 86 हजार 835 लड़कियां है। बताते चलें कि इस बार रिजल्ट राजधानी लखनऊ की बजाय यूपी बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज से ही जारी होंगे। दरअसल बीते कुछ समय से प्रयागराज के बजाय लखनऊ से रिजल्ट जारी होते थे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story