×

UP Board 10th Result: Newstrack Exclusive यूपी टॉपर प्रिंस बोले- 'पढ़ाई में घंटे नहीं गंभीरता महत्वपूर्ण'

UP Board 10th Result: उत्तर प्रदेश के यूपी बोर्ड के हाई स्कूल के रिजल्ट में पूरे प्रदेश में टॉप करने वाले प्रिंस बहुत सामान्य परिवार से आते हैं। सबसे बड़ा लक्ष्य एनडीए में जाने का है जो वहीं उनको करना है।

Avanish Kumar
Published on: 18 Jun 2022 2:09 PM GMT
High School Topper Prince Patel Result
X

High School Topper Prince Patel Result (image credit news network)

UP Board 10th Result: उत्तर प्रदेश के यूपी बोर्ड के हाई स्कूल के रिजल्ट में पूरे प्रदेश में टॉप करने वाले प्रिंस बहुत सामान्य परिवार से आते हैं उनके पिता अजय कुमार एक किसानी है और माता शिवकांति देवी गृहिणी हैं व छोटा भाई कक्षा एक का छात्र हैं।एक किसान के बेटे प्रिंस पटेल ने पूरे प्रदेश में अपने माता पिता व जिले का नाम रोशन कर दिया है। रिजल्ट आने के बाद से लगातार प्रिंस पटेल के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है और पूरे गांव में जश्न का माहौल है।

लेकिन इसी बीच प्रिंस पटेल ने फोन पर बातचीत करते हुए कहा कि अभी लक्ष्य की पहली सीढ़ी उन्होंने पार करी है। लेकिन सबसे बड़ा लक्ष्य एनडीए में जाने का है जो वहीं उनको करना है। उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही एनडीए में जाने का सपना देख रहे हैं और जिसे उन्हें पूरा करना है।

कभी कोचिंग नहीं की और न ही किसी विषय का रट्टा मारा - इस दौरान जब हाई स्कूल की तैयारी उन्होंने किस कोचिंग सेंटर से करी तो प्रिंस ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि उन्होंने कभी कोचिंग नहीं की,कभी किसी विषय का रट्टा नहीं मारा।उन्होंने बताया कि पढ़ाई कभी समय देखकर नहीं करनी चाहिए।

जब मन हो तभी पढ़ने बैठ जाना चाहिए। प्रिंस ने कहा कि आपने पढ़ाई कितने घंटे करें यह महत्वपूर्ण नहीं लेकिन जितना भी करें गंभीरता से करें वह महत्वपूर्ण है। प्रिंस ने बताया कि उनको गणित और विज्ञान दोनों ही विषय बहुत पसंद हैं। दोनों ही विषयों में उन्हें 100 में से 100 अंक हासिल हुए हैं।

हम सब को सब कुछ दे दिया - प्रिंस के पिता अजय कुमार से जब बात करी तो मैं अब बेहद भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके बेटे की है जिसने बिना कुछ मांगे और बिना कुछ जिद किए हम सब को सब कुछ दे दिया और आज पूरे गांव में सिर्फ और सिर्फ उनके बेटे की ही बात हो रही है उन्होंने कहा कि इससे बड़ा सम्मान उन्हें जीवन में और क्या मिल सकता है।

इतने आए नंबर - हाई स्कूल की परीक्षा में टॉप करने वाले प्रिंस को गणित और विज्ञान दोनों विषयों में 100 में 100 अंक हासिल किए हैं। हिंदी में उसे 98 अंक और अंग्रेजी में 99 अंक मिले हैं। सामाजिक विज्ञान में 93 और कला में 96 अंक हासिल हुए हैं। उसने 600 में 586 अंक हासिल किए हैं।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story