×

UP Board Exam 2023 Time Table: सभी छात्र अलर्ट, यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाओं की सारी डिटेल यहाँ, पढ़ ले यें निर्देश भी

UP Board Exam 2023 Time Table: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की टाइम टेबल अनुसार 2023 की बोर्ड परीक्षाएं 15 दिनों में दो शिफ्ट में आयोजित की जा रहीं हैं...

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 21 Feb 2023 3:44 AM GMT (Updated on: 21 Feb 2023 3:44 AM GMT)
UP Board Exam 2023
X

File Photo of Student (Pic: Social Media)

UP Board Exam 2023 Time Table: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की बोर्ड परीक्षाएं कल यानी 16 फरवरी से शुरू होगी। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की टाइम टेबल अनुसार 2023 की बोर्ड परीक्षाएं 15 दिनों में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 (UP Board Exam 2023) प्रारम्भ होने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने परीक्षा को नकल मुक्त और पारदर्शी तरीके से करने के सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में अधिकारियों को आदेश दिए। हालांकि यूपी सरकार नकल मुक्त परीक्षा आयोजित करने पर काम कर रही है। आप इस लेख की मदद से होने वाली बोर्ड एग्जाम की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां (UP Board Exam Date Schedule)

  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 प्रारंभ होने की तिथि – 16 फरवरी 2023
  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 की समाप्ति होने की लॉस्ट डेट – 3 से 4 मार्च 2023

यूपी बोर्ड एग्जाम 2023 का समय (UP Board Exam 2023 Time)

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की परीक्षाएं सुबह और दोपहर/शाम की दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 8 बजे से शुरू होकर सुबह 11:15 मिनट पर समाप्त होगी। जबकि दोपहर/शाम की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से प्रारम्भ होकर शाम 5:15 पर खत्म होगी।








महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा की सही तारीख, समय, केंद्र का पता सुनिश्चित करने के लिए अपने यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 को दोबारा जांचें।
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले ही पहुंचें, यानी समय से पहले। देर होने का जोखिम न लें।
  • अपने साथ मूल यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड की कॉपी परीक्षा केंद्र पर लेकर आएं।
  • परीक्षा के लिए आवश्यक सभी स्टेशनरी सामग्री अपने साथ लाएँ।
  • परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग न करें।
Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story