UP Board Exams: यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से, क्या है 'लक्ष्य-सफलता', छात्र कैसे पाएं कामयाबी

UP Board Exams: 24 मार्च से शुरू हो रही हैं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं। 22 अप्रैल 2022 तक लगभग एक माह चलेंगी परीक्षाएं।

Ashutosh Tripathi
Published on: 23 March 2022 2:26 PM IST (Updated on: 23 March 2022 6:13 PM IST)
UP Board Exams
X

UP Board Exams (फोटो-सोशल मीडिया)

UP Board Exams: लक्ष्य सफलता। क्या है लक्ष्य सफलता। मुख्य सचिव ने दी छात्रों को शुभकामनाएं। 24 मार्च से शुरू हो रही हैं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं। 22 अप्रैल 2022 तक लगभग एक माह चलेंगी परीक्षाएं। मुख्य सचिव ने नकल माफियाओं और उपद्रवियों को दी सख्त चेतावनी। यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं क्लास में इस बार करीब 51 लाख स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कंट्रोल रूम में अधिकारी मुस्तैद हैं। दो शिफ्ट में हो रही हैं दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं।

हम बता दें सभी छात्र छात्राओं को परीक्षा केंद्र एक घंटा पहले पहुंचना होगा। एग्जाम सेंटर में एडमिट कार्ड के साथ मास्क और सेनिटाइजर ले जाना न भूलें.. खास बात पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट के समय का सदुपयोग करें. और किसी भी मुसीबत से बचने के लिए कोई नकल सामग्री लेकर परीक्षा सेंटर न जाएं.

परीक्षा की तैयारी

छात्र छात्राएं अपने सिलेबस और मॉडल पेपर्स को अच्छे से देखकर अंदाज लगा लें कि क्वेश्चन पेपर का पैटर्न क्या होगा और उसी हिसाब से अपनी परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप से बेहतर होगा कि कल परीक्षा देने के लिए ले जाए जाने वाले सामान को आज ही एक जगह रख दें। पानी की बोतल साथ ले जाना न भूलें।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने परीक्षा में व्यवधान डालने के किसी भी प्रयास पर सख्ती से कार्रवाई की बात कही है। पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है इसलिए निर्भीक होकर परीक्षा दें और लक्ष्य सफलता में कामयाबी हासिल करें।

आइए देखते हैं लक्ष्य सफलता पर क्या कर रहे हैं प्रदेश के मुख्य सचिव... बोर्ड परीक्षा 2022 की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए पार्क रोड स्थित शिक्षा निदेशालय में बने केंद्रीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा। यहां उन्होंने न सिर्फ निरीक्षण किया बल्कि मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए प्रशासन की परीक्षा कराने की रणनीति भी बताई।


Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Vidushi Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Vidushi Mishra

Shruti Shukla
ABOUT THE AUTHOR

Shruti Shukla

Next Story