×

UP Board Class 12th Topper List: इंटरमीडिएट में पहले 10 स्थान पर ये छात्र, शुभ छाबरा टॉपर

UP Board Class 12th Topper List: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार 25 अप्रैल 2023 को इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 85.33 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में शुभ छाबरा ने 500 में 489 अंक हासिल कर 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 25 April 2023 2:22 PM GMT (Updated on: 25 April 2023 2:48 PM GMT)
UP Board Class 12th Topper List: इंटरमीडिएट में पहले 10 स्थान पर ये छात्र, शुभ छाबरा टॉपर
X
UP Board Class 12th Topper List (Photo: Socia Media)

UP Board Class 12th Topper List: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 को इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 85.33 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। लड़कियों का पासिंग परसेंट 90.15% जबकि लड़कों का 81.21% है। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में शुभ छाबरा ने 500 में 489 अंक हासिल कर 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ टाप किया है। इंटरमीडिएट टॉपर शुभ छाबरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज चरखारी, महोबा के छात्र हैं।

इंटरमीडिएट के टॉप 10 छात्र

शुभ छाबरा इंटरमीडिएट टॉपर - महोबा
सौरभ गंगवार दूसरा स्थान -पीलीभीत
अनामिका तीसरा स्थान - इटावा
प्रियांशु उपाध्याय चौथा स्थान - फतेहपुर
खुशी पांचवां स्थान - फतेहपुर
सुप्रिया छठवां स्थान - सिद्धार्थ नगर
शिव सातवां स्थान - इटावा
पीयूष तोमर आठवां स्थान - कन्नौज
सुभाषना नौवां स्थान - प्रयागराज
विक्रम सिंह दसवां स्थान - फतेहपुर

इंटरमीडिएट टॉपर लिस्ट

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Next Story