INS बेतवा हादसे में UP के बेटे की मौत, घर पर मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मुंबई के डॉकयार्ड युद्धपोत आईएनएस बेतवा हादसे में नौ सेना के मैकेनिकल इंजीनियर की मौत की खबर से बुधवार को घर पर कोहराम मच गया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल खलीलाबाद गांव निवासी हंसराज राय के तीन बेटों में नीरज राय (35) सबसे बडा था।

tiwarishalini
Published on: 7 Dec 2016 2:01 PM GMT
INS बेतवा हादसे में UP के बेटे की मौत, घर पर मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
X

INS बेतवा हादसे में UP के बेटे की मौत, घर पर मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बेटे नीरज (इनसेट में) की मौत की खबर सुनते ही घर में मचा कोहराम

आजमगढ़: मुंबई के डॉकयार्ड युद्धपोत आईएनएस बेतवा हादसे में नौ सेना के मैकेनिकल इंजीनियर की मौत की खबर से बुधवार को घर पर कोहराम मच गया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल खलीलाबाद गांव निवासी हंसराज राय के तीन बेटों में नीरज राय (35) सबसे बडा था।

साल 2002 में नीरज भारतीय नौसेना में मैकेनिक इंजीनियर के पद पर तैनात हुए थे। नीरज काफी समय से पत्नी और बच्चे के साथ मुंबई में ही रहते थे।

यह भी पढ़ें ... मुंबई में डॉकयार्ड से टकराकर पलटा INS बेतवा, 2 की मौत, 14 लोगों को बचाया गया

इस हादसे में नीरज समेत दो की मौत हो गई थी। बेटे के मौत की खबर सुन बुधवार को नीरज के घर में मातम छा गया। परिवार को सात्वंना देने वालों का तांता लग गया। परिजनो को रो-रो कर बुरा हाल है।

नीरज की शादी साल 2002 में आजमगढ़ के रामगढ़ हरैया में हुई थी। नीरज की मां प्रेमबाला ने बताया कि तीन हफ्ते पहले ही नीरज घर से मुंबई डयूटी पर गया था। नीरज छुटटी पर पत्नी और बच्चों को साथ लेकर घर आया था। कई दिन रहने के बाद फिर छुटटी पर आने का वादा किया था।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story