×

UP Budget 2023: सीएम योगी बोले, यूपी में का बा... अरे बाबा बा... सदन में गूंजा उमेश पाल हत्याकांड

UP Budget 2023: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सदन में बजट सहित कई विषयों पर अपना पक्ष रख रहे हैं। साथ ही वे विपक्ष के तीखे सवालों का भी जवाब दे रहे हैं।

Jugul Kishor
Newstrack Jugul Kishor
Published on: 25 Feb 2023 7:15 AM GMT (Updated on: 25 Feb 2023 9:06 AM GMT)
X

UP Budget 2023: उत्तर प्रदेश में विधानसभा (UP Assembly) के बजट सत्र का शनिवार को 6 वां दिन है। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को विधानसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सवालों का जवाब दे रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार के बजट पर कई सवाल उठाए थे। वहीं, राज्यपाल के अभिभाषण पर भी सपा ने विरोध जताया था। बजट के बाद चर्चा पर विपक्षी दलों ने सरकार को खूब घेरा है।

प्रत्येक परिवार को मिलेगा फैमिली आईडी कार्ड: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार फैमिली आईडी कार्ड हर परिवार को देने जा रही है। उस परिवार को सरकार की कौन सी योजना मिली है, कौन सी योजना नहीं मिली है। उसमें सारा रिकार्ड दर्ज होगा। सभी वंचित, गरीब, पिछड़ों को यह कार्ड मिलेगा और उसे 100 फीसदी योजनाएं मिलेंगी।

खेत में जब तक गन्ना होगा, चीनी मिलें चलेंगी: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि गन्ना किसानों की सुविधा के मुंडेरवा बंद चीनी मिल को चलाया गया। नई चीनी मिलें खोली गयी हैं। जब तक खेत में गन्ना होगा, चीनी मिलें चलेंगी।

मुक्त खेती देश व प्रदेश के लिए चैलेंज: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि विष मुक्त खेती देश व प्रदेश के लिए चैलेंज है। खेती में पेस्टीसाइड्स के इस्तेमाल से पीढ़ी दर पीढ़ी कैंसर फैल रहा है। इससे निजात पाने का एकमात्र तरीका गौ आधारित खेती ही तरीका है। इससे गाय भी बचेगी। आस्था का भी सम्मान होगा। और विषमुक्त खेती के माध्यम से अन्नदाता किसान को उपज का ज्यादा दाम मिलेगा। इस योजना के लिए गंगा के किनारे 27 जिलों में बुंदेलखंड में गौ आधारित खेती शुरु करेंगे। किसान को सब्सिडी देंगे। इसके लिए 1714 कलस्टर बनाए गये हैं। सरकार इस कलस्टर को प्रोत्साहित कर रही है।

यूपी में तेजी से नए एक्सप्रेस वे का निर्माण हो रहा है। हर जिला मुख्यालय 4 लेन से जोडा जा रहा हैं। आजमगढ़ के बीच से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बन रहा है। यूपी में हवाई सेवा बेहतर हो रही है। यूपी देश का ग्रोथ इंजन है। चित्रकूट सोनभद्र को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जा रहा है। बेहतरीन सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। यूपी में 5 नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाये जाएंगे। 2017 से पहले प्रदेश में केवल 2 एयरपोर्ट सक्रिय थे। लेकिन आज यूपी में 9 एयरपोर्ट क्रियाशील हैं। यूपी को 35 लाख करोड़ का निवेश मिला है। 35 लाख करोड़ का निवेश पॉलिटिकल क्रेडिबिलटी का उदाहरण है। हमारा पिछला कार्यकाल सफल रहा।

यूपी में पॉजिटिव बदलाव हो रहा: सीएम योगी

यूपी अब विकास के पथ पर है। यूपी विकास के बारे में सोंच रहा है। गोरखपुर और रायबरेली में एम्स बन रहे हैं। सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। यूपी में पॉजिटिव बदलाव हो रहा है। महिलाओं का खास ध्यान रखा जा रहा है। नवजात मृत्यु दर में कमी आयी है। इंसेफ्लाइटिस से मौतें 96 फीसदी मौतें कम हुई है। इंसेफ्लाइटिस को कंट्रोल किया है। लेकिन बदलाव इन्हे दिखायी नहीं दे रहा है। यूपी की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। सीएम योगी ने सदन में यूपी में का... बा... का भी जवाब दिया। उन्होने कहा कि , यूपी में का बा... अरे बाबा बा...।

शिवपाल पर बोले सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि अनुभवी व्यक्ति बार-बार छले जाते हैं। चाचा को अपने स्वाभिमान को बनाये रखना चाहिए। शिवपाल यादव सम-विषम परिस्थिति में दिखायी देते हैं। शिवपाल का बार बार अपमान क्यों किया जाता है।

सीएम योगी ने सपा को बताया शूद्र का मतलब

सीएम योगी ने कहा शूद्र का मतलब क्या है। शूद्र का मतलब श्रमिक वर्ग से है। बाबा साहेब आंबेडकर ने कहा था कि दलित को कोई शूद्र नहीं कहेगा, लेकिन आपने उसका भी ख्याल नहीं रखा। उन्होंने रामचरितमानस की एक चौपाई के साथ तंज भी कसा और कहा कि जाको प्रभु दारुण दिख दीन्हा, ताकि मति पहले हर लेना।

रामचरित मानस पर बोले सीएम योगी

सीएम योगी रामचरित मानस पर भी बोले। उन्होने कहा कि तुलसीदास ने समाज को एकजुट करने का काम किया। सपा की ओर से तुलसीदास और रामचरितमानस पर टिप्पणी की गयी। किसी दूसरे धर्म पर अगर टिप्पणी की गयी होती तो क्या होता। ये लोग पूरे समाज को अपमानित करना चाहते हैं। सीएम ने पूरी समाजवादी पार्टी रामचरितमानस के विरोध में लगी हुई है। रामचरित मानस की रचना अवधी में हुई है। तुलसीदास का जन्म चित्रकूट में हुआ था। बुंदेलखंडी में ताड़न का मतलब देखभाल करना होता है। तुलसीदास ने जिस संदर्भ ताड़ना लिखा उसका मतलब शिक्षा से है। समाजवादी पार्टी बिना सोंचे समझे संत तुलसीदास के खिलाफ अभियान चला रही है। रामचरित ग्रंथ को लेकर सपा ने भारत का अपमान किया है। यूपी की धरती राम कृष्ण की धरती है। रामचरित मानस को जलाकर सपा ने भारत का अपमान किया है। सपा द्वारा रामचरित मानस फाड़ने का काम किया गया। हिंदू धर्म पर हर कोई टिप्पणी कर देता है।

लडके हैं, ग़लती कर देते है, ऐसी बात कौन करता था: सीएम योगी

सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान की किस संसदीय परंपरा का पालन हुआ। उनके शासन के समय स्टेट गेस्ट हाउस काण्ड की घटना सामने आई थी। लडके हैं, ग़लती कर देते है, ऐसी बात कौन करता था। ये लोग प्रदेश में सुरक्षा की बात करते है। सीएम योगी ने सदन में अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तुम आने बाप का सम्मान नही कर पाए। सीएम योगी ने कहा कि हमने एक यादव लड़के को नायाब तहसीलदार बनाया। हम लोग किसी के साथ भेदभाव नहीं कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि विरासत में सत्ता मिल सकती है लेकिन, बुद्दि नहीं।

माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा का सपा के सहयोग से माफिया एमपी और एमएलए बनते हैं। सीएम ने कहा कि प्रयागराज में हुई घटना दुखदपूर्ण है। सीएम ने कहा कि हम जीरो टॉलरेंस पर काम कर रहे हैं। हम माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का काम कर रहे हैं। हम किसी को नहीं बख्शेंगे, लेकिन चोरी और सीनाजोरी एक साथ नहीं चलेगी। जिसके बाद सपा के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि ये कैसी भाषा है कि मिट्टी में मिला देंगे। ये कौन होते हैं मिट्टी में मिलाने वाले कानून तय करेगा। इस पर अखिलेश यादव भड़क गये और कुुछ देर के लिए कार्यावाही के बीच विधानसभा अध्यक्ष को हस्तक्षेप करना पड़ा।

सदन में गूंजा उमेश पाल हत्याकांड

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अखिलेश यादव ने उमेश पाल हत्याकांड का मुद्दा उठाया। जिसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि इन गुंडों और माफियाओं को पाला किसने? उमेश पाल के परिवार ने जिस अतीक अहमद के ऊपर आरोप लगाया है, उसे पाला पोसा किसने? उस माफिया के खिलाफ हमने कार्रवाई की। क्या यह सच नहीं है कि उस माफिया को समाजवादी पार्टी ने ही एमएलए और एमपी बनाया। जिस माफिया ने ये कृत्य किया है, वो आज प्रदेश से भगोड़ा है। वो माफिया इन्हीं की पार्टी से एमपी-एमएलए बना।

राज्यपाल मातृ शक्ति की प्रतीक: सीएम योगी

यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के विरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को आईना दिखाते हुए कहा कि जो मातृ शक्ति का सम्मान नहीं कर पाया वह प्रदेश की आधी आबादी का क्या सम्मान करेगा? राज्यपाल मातृ शक्ति की प्रतीक हैं, संवैधानिक प्रमुख हैं। उनके बातों पर सम्मान होना चाहिए था। सदन में उनके लिए आचरण सही करना चाहिए था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सदन में बजट सहित कई विषयों पर अपना पक्ष रख रहे हैं। साथ ही वे विपक्ष के तीखे सवालों का भी जवाब भी दे रहे हैं। बजट सत्र में विपक्ष योगी सरकार पर काफी हमलावर दिख रहा है। विपक्ष ने जातीय जनगणना को लेकर भी काफी सवाल उठाए थे। अब योगी विपक्ष के सवालों का जवाब देने को तैयार हैं। सदन की आज की कार्यवाही काफी महत्वपूर्ण रहेगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story