×

UP Budget Session 2023: विधानसभा की दूसरे दिन की कार्यवाही स्थगित, कल आएगा यूपी बजट

UP Budget Session 2023: उत्तर प्रदेश विधान सभा बजट सत्र की सोमवार को हंगामेदार शुरुआत हो गई है। आज बजट सत्र का दूसरा दिन है। इस दौरान सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिवंगत नेताओं के लिए शोक संदेश पढ़ा।

Network
Newstrack Network
Published on: 21 Feb 2023 4:20 AM GMT (Updated on: 21 Feb 2023 2:18 PM GMT)
UP Budget Session 2023
X

UP Budget Session 2023 (सोशल मीडिया) 

UP Budget Session 2023 Live: यूपी विधानसभा में बजट सत्र की दूसरे दिन कार्यवाही मंगलवार को अपने तय समय शुरू हुई। बजट सत्र के दूसरे दिन सदन पटल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत नेताओं के लिए शोक संदेश पढ़ा और उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान यूपी के सीएम योगी ने यूपी विधानसभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके द्वारा राजनीति क्षेत्र में किये गए कार्यों को याद किया है। वहीं, इस दौरान योगी ने अपना दल के विधायक राहुल कोल के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कोल को युवा राजनीतिज्ञ कहा। बुधवार को योगी सरकार अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करने जा रही है।

नेता प्रतिपक्ष अखिलेश ने भी पढ़ा शोक संदेश

सीएम के शोक संदेश के बाद पूर्व मुख्यमंत्री, सपा अध्यक्ष एवं विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी और विधायक राहुल कोल के निधन पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धाजंलि दी। अखिलेश यादव ने भी सदन में शोक संदेश पढ़ा। उसके बाद सदन बाहर आते हुए मीडिया से बातचीत के दौरान कानुपर हुई आग की घटना से मां और पुत्री की मौत पर योगी सरकार को जमकर घेरा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में और राज्य में भाजपा सरकार आई है, तब से लोकतंत्र को हत्या हो रही है। भाजपा की सरकारें मीडिया की आजादी को कंट्रोल करना चाहती हैं। इसके अलावा यादव ने जातीय जनगणना का समर्थन करते हुए इसके राज्य सहित पूरे देश में कराने की मांग की।

14 दिवंगत पूर्व विधायकों को दी गई श्रद्धांजलि, कल आएगा बजट

बजट सत्र की दूसरे दिन की कार्यवाही खत्म हो गई है। इस दौरान सदन में अपना दल एस के मौजूदा विधायक दिवंगत राहुल प्रकाश कोल समेत कुल 14 दिवंगत पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही बुधवार को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को सुबह 11 बजे योगी सरकार 2.0 का अपना दूसरा बजट पेश करेगी।

इससे पहले सोमवार को यूपी विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के साथ हुई। विपक्ष की नारेबाजी और शोरगुल के बीच राज्यपाल ने अभिभाषण पढ़ा। सरकार की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन, सुरक्षा और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के साथ शांति और सद्भाव का वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं, समाजवादी पार्टी समेत विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्षी नेताओं ने ‘राज्यपाल वापस जाओ’ और ‘तानाशाही की यह सरकार नहीं चलेगी’ जैसे नारेबाजी की। विधानसभा सत्र में कानपुर देहात में मां-बेटी की मौत की घटना के विरोध में नारे लिखी तख्तियां लहराई।

Live Updates

  • 21 Feb 2023 8:50 AM GMT

    यूपी विधान परिषद की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

    इसके साथ उत्तर प्रदेश विधान परिषद की भी कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे के लिए स्थगित कर दी गई है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्‍यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी और सदन के सदस्‍य बनवारी लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया है और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

  • 21 Feb 2023 8:50 AM GMT

    ये लोकतंत्र है: अखिलेश

    कानपुर देहात अग्निकांड में मृतक के भाई का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने कहा कि क्या यही प्रदेश में लोकतंत्र है? योगी सरकार अधिकारियों पर अंकुश क्यों नहीं लगा पा रही है? ये लोकतंत्र कहां है।

  • 21 Feb 2023 8:50 AM GMT

    किसान, बेरोजगार नौजवानों, गरीब के हितों की लड़ाई सद से लेकर सड़क तक जारी रहेगी।

    समाजवादी पार्टी विधायक मनोज पांडेय ने कहा कि किसान, बेरोजगार नौजवानों, गरीब के हितों के साथ कानपुर देहात की बहनों को न्याय दिलाने की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक चलती रहेगी। लेकिन जिस प्रकार से बल का प्रयोग करके हम लोगों को रोक गया है, वह लोकतंत्र की हत्या जैसा है। यह योगी सरकार मीडिया भाईयों को भी नहीं छोड़ रही है। कल जो सदन में मीडिया कर्मियों के साथ हुआ, वह हास्यप्रद है।

  • 21 Feb 2023 6:52 AM GMT

    हर खेत को राज्य सरकार दे पानी: टिकैट

    यूपी सरकार के बजट पेश होने से पहले किसान नेता राकैश टिकैत ने कहा कि राज्य सरकार को बजट में प्रदेश के किसानों को काफी राहत देनी चाहिए। सरकार को किसानों के खेत के लिए पानी पहुंचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम करना चाहिए और राज्य के हर खेत को पानी देना चाहिए।

  • जातीय जनगणना का अखिलेश यादव ने किया समर्थन
    21 Feb 2023 6:43 AM GMT

    जातीय जनगणना का अखिलेश यादव ने किया समर्थन

    ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिटऔर देश में आयोजित हो रही जी-20 पर पूर्व सीएम ने कहा कि योगी सरकार को पहले गमला बचाए बाद में इस पर ध्यान दे। उन्होंने जातीय जनगणना पर अपना समर्थन देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी इस पक्ष में है कि न केवल यूपी में बल्कि पूरे देश में जातीय जनगणना हो।

  • क्या किसी देश में गरीबों की झोपड़ी पर चला है बुलडोजर
    21 Feb 2023 6:42 AM GMT

    क्या किसी देश में गरीबों की झोपड़ी पर चला है बुलडोजर

    अखिलेश ने मंगलवार को सदन में मीडिया से कहा कि क्या सरकार ये स्वीकार करेगी कि उसी की गलती से बुलडोज़र चला, उसी के प्रशासन की गलती से जान गई है। आखिर वहां मौजूद अधिकारी क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साहब किसी देश का एक उदाहरण दे दें, यहां पर जहाँ गरीब की झोपड़ी पर बुलडोज़र चला हो। जिस प्रशसान को लोगों को जान बचाने की जिम्मेदारी होती है, वही अब घटनास्थल पर भाग रहा है।

  • 21 Feb 2023 6:08 AM GMT

    केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि

    विधानसभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ औरसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है

  • विधायक राहुल प्रकाश कोल के निधन पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
    21 Feb 2023 6:05 AM GMT

    विधायक राहुल प्रकाश कोल के निधन पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में मंलगवार को दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान अपना दल एस के दिवंगत विधायक राहुल प्रकाश कोल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विधायक उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। 

  • विधायकों के प्रदर्शन पर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा
    21 Feb 2023 5:55 AM GMT

    विधायकों के प्रदर्शन पर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा

    कल हुए विधानसभा के बाहर प्रदर्शन पर पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने के साथ मीडिया की आजादी को कंट्रोल करना चाहती है। मीडिया से बात करते हुए विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा में यह परंपरा रही है कि पत्रकार समय-समय पर लॉबी में मिलते थे और जब विपक्ष को अपनी बात कहनी होती थी तो चौधरी चरन सिंह की प्रतीमा के नीचे खड़े होकर अपनी बात कहकर सदन में ही प्रवेश करते थे। हालांकि अब मौजूदा योगी सरकार ऐसा करने से रोक रही है। 

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story