×

CM Yogi Speech: सपाई मौलवी बनाना चाहते हैं और देश को ‘कठमुल्लापन’ की ओर ले जाना चाहते हैं; Budget Session में बोले CM योगी

CM Yogi Speech in UP Budget Session 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज बजट सत्र के दौरान सदन में बोलियों को लेकर चर्चा की है । इसके साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में जमकर सपाइयों पर निशाना साधा है।

Sakshi Singh
Written By Sakshi Singh
Published on: 18 Feb 2025 2:05 PM IST (Updated on: 18 Feb 2025 3:08 PM IST)
CM Yogi Speech In up  Budget Session 2025
X
यूपी बजट सत्र 2025 में सीएम योगी आदित्यनाथ बोलते हुए

CM Yogi Speech in UP Budget Session 2025: उत्तर प्रदेश का बजट सत्र आज शुरू हो गया। यह सत्र 16 दिनों का है। सत्र की शुरूआत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण से हुआ। इसके हुआ विधानसभा में मुख्यमंत्री संबोधन हुआ है। मुख्यमंत्री सदन में बोलियों को लेकर छूट की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने बजट सत्र का विरोध कर रहे सपाइयों पर तंज कसा।

विधानसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विभिन्न बोलियों भोजपुरी, अवधी, ब्रज और बुंदेलखंडी को इस सदन में सम्मान मिल रहा है और हमारी सरकार इन सभी के लिए अलग-अलग अकादमियां बनाने की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ा रही है। यह सदन केवल शुद्ध साहित्यिक और व्याकरण के विद्वानों के लिए नहीं है।

सीएम ने आगे कहा कि अगर कोई हिंदी में धाराप्रवाह नहीं बोल सकता है, तो उसे भोजपुरी, अवधी, ब्रज या बुंदेलखंडी में भी अपनी बात रखने का अधिकार मिलना चाहिए। यह क्या बात हुई कि कोई भोजपुरी या अवधी न बोले और उर्दू की वकालत करे? यह बहुत विचित्र बात है। समाजवादियों का चरित्र इतना दोहरा हो गया है कि वे अपने बच्चों को अंग्रेजी पब्लिक स्कूल में भेजेंगे और दूसरों के बच्चों को गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने की सलाह देंगे जहां संसाधन भी नहीं हैं।

सपाइयों पर सीएम का तंज

समाजवादियों का चरित्र दोहरा हो चुका है। ये अपने बच्चों को पढ़ाएंगे इंग्लिश स्कूल में और दूसरों के बच्चों के लिए कहेंगे उर्दू पढ़ाओ। उसको मौलवी बनाना चाहते हैं, ‘कठमुल्लापन’ की ओर देश को ले जाना चाहते हैं। ये नहीं चल सकता है।


सत्र शुरू होने से पहले सीएम का उद्बोधन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र पर विधानभवन के सामने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज विधानमंडल की कार्यवाही प्रारंभ होने के साथ ही राज्यपाल द्वारा सदन को संबोधित किया जाएगा। इसके बाद कल से राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा भी होगी। 20 फरवरी को सदन में उत्तर प्रदेश का वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश किया जाएगा। सत्र 18 फरवरी से 5 मार्च तक प्रस्तावित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में ऐसे बहुत कम अवसर आए हैं जब इतने लंबे समय तक सत्र आहूत किया गया हो। लेकिन सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संपन्न हो, यह केवल सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि विपक्ष की भी उतनी ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सदन चर्चा परिचर्चा का एक मंच बने। पिछले करीब 8 वर्षों में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास के जो मानक स्थापित किए हैं, वे अभूतपूर्व हैं।

सीएम योगी ने कहा, इसकी झलक अभिभाषण के साथ-साथ सदन के अंदर चर्चाओं के जरिए भी देखने को मिलती है। स्वाभाविक रूप से हताश और निराश विपक्ष इन मुद्दों पर चर्चा करने से भागने की कोशिश करता है और इसमें बाधाएं खड़ी करने की कोशिश करता है सदन की कार्यवाही में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है। अगर विपक्ष सार्थक चर्चा को आगे बढ़ाने में मदद करता है, तो मेरा अनुमान है कि यह सत्र बहुत अच्छा हो सकता है।



Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story