×

UP By Election Result 2022: परिणाम आने से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान, कही ये बात

UP Byelection Result 2022: मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर विधानसभा सीट पर जहां बीजेपी की सीधी टक्कर समाजवादी पार्टी से है। वहीं, खतौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की लड़ाई सपा गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) से है।

Krishna Chaudhary
Published on: 8 Dec 2022 3:46 AM GMT (Updated on: 8 Dec 2022 3:48 AM GMT)
UP Byelection Result 2022 Deputy CM Keshav Maurya big statement
X

UP Byelection Result 2022 Deputy CM Keshav Maurya big statement (Social Media)

UP Byelection Result 2022: उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा और दो विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट के लिए आज सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है। मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर विधानसभा सीट पर जहां बीजेपी की सीधी टक्कर समाजवादी पार्टी से है। वहीं, खतौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की लड़ाई सपा गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) से है। मतगणना शुरू होने से ऐन पहले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, आज यूपी के उप चुनाव परिणाम भविष्य के लिए निर्णायक संदेश देने वाले होंगे!

https://twitter.com/kpmaurya1/status/1600677045599891457?cxt=HHwWgsDT8dnS37YsAAAA

मौर्य ने गुजरात में पार्टी की जीत की भविष्यवाणी करते हुए कहा, आज गुजरात में सुशासन और विकास के माडल का 27 साल बाद फिर से कमल खिलेगा!

https://twitter.com/kpmaurya1/status/1600675150663680002?cxt=HHwWhIDUwbPk3rYsAAAA

यूपी के उपमुख्यमंत्री ने अपने अगले ट्वीट में कहा, हिमाचल प्रदेश 2022 में बदलेगा रिवाज! फिर खिलेगा कमल,फिर भाजपा राज! जय_श्रीराम।

https://twitter.com/kpmaurya1/status/1600678058302013440?cxt=HHwWgIDUjdON4LYsAAAA

सपा पर साधा था निशाना

इससे पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा, लोकतंत्र की हत्या सपा का इतिहास है, जिसका प्रमाण 2012 में कन्नौज लोकसभा उप चुनाव श्रीमती डिंपल यादव जी को निर्विरोध सांसद बनवाया गया,जबरन नाम वापस कराया गया,भाजपा शासन में निष्पक्ष चुनाव होते हुए हैं! सपा के आरोप बेबुनियाद हैं!

उपचुनाव के रूझान

अब तक के रूझानों के मुताबिक, मैनपुरी में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव आगे चल रही हैं। वहीं, रामपुर में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना और खतौली में आरएलडी के मदन भैया आगे चल रहे हैं। हालांकि, इस सीट पर दोनों बीजेपी और रालोद के प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है।

इन उपचुनावों में यूपी की मैनपुर लोकसभा सीट और रामपुर विधानसभा सीट सबसे हॉट है। मैनपुरी में जहां अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा दांव पर है, वहीं रामपुर में कद्दावर सपा नेता आजम खान की प्रतिष्ठा दांव पर है। लंबे समय से ये दोनों सीटें इन दोनों नेताओं के परिवार के कब्जे में रही है। भाजपा कोई बड़ा उलटफेर कर पाती है या नहीं आज ये स्पष्ट हो जाएगा।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story