×

UP Cabinat Decision: मां कामाख्या सहित 4 नई नगर पंचायत के गठन पर सहमति, कैबिनेट की इन 15 प्रस्तावों को मंजूरी

UP Cabinat Decision: कृषि मंत्री ने बताया, योजना के तहत किसानों को अनुदान दिया जाएगा। जिससे 41 लाख 42 हजार किसान लाभान्वित होंगे।

aman
Written By aman
Published on: 6 Sep 2022 8:32 AM GMT
up yogi cabinet meeting approval of these 15 proposals of the cabinet
X

योगी कैबिनेट की बैठक 

Click the Play button to listen to article

UP Cabinat Decision: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार (06 सितंबर 2022) को कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में कुल 15 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। बैठक में नगर विकास विभाग (Urban Development Department) के 12 प्रस्ताव पारित हुए है।

आपको बता दें कि, अयोध्या की मां कामाख्या नगर पंचायत सहित 4 नई नगर पंचायतों का गठन हुआ। इस तरह अब प्रदेश में कुल 756 निकाय हो गए। इस बैठक में आठ निकायों की सीमा के विस्तार का भी निर्णय लिया गया है। वहीं, अलीगढ़ नगर निगम का भी सीमा विस्तार किया जाएगा।

किसानों को मिलेगा अनुदान

यूपी कैबिनेट की बैठक के बाद एक प्रेस वार्ता हुई। जिसे योगी सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही और अरविंद कुमार शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि, कैबिनेट बैठक में किन प्रस्तावों पर मुहर लगी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि योजना के तहत किसानों को अनुदान दिया जाएगा। जिससे 41 लाख 42 हजार किसान लाभान्वित होंगे।

-कृषि विभाग के 3 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर :

- कैबिनेट बैठक में किसानों के हित में निर्णय लिया गया। विभिन्न परिस्थितियों संसाधनों द्वारा कीट रोग नियंत्रण योजना के संदर्भ में -

- प्रदेश में फसलों में प्रतिवर्ष खरपतवार की वजह से 15-20 प्रतिशत क्षति, फसली रोगों से 26 फीसदी क्षति, 20 फीसद क्षति कीटों से, 7 प्रतिशत क्षतिभंडारण से, 6 प्रतिशत चूहों से, 8 फीसदी क्षति अन्य कारकों से होती है।

- इस संदर्भ में आज अगले 5 वर्ष 2022-23 से 2026-27 तक क्षति को कम किये जाने के लिए योजना को मंजूरी मिली।

- अगले 5 वर्ष में 192 करोड़,57 लाख,75 हजार रुपए की धनराशि व्यय की जाएगी।

- मौजूदा वित्तीय वर्ष में 34 करोड़,17 लाख रु.व्यय किये जायेंगे,जिनसे किसानों को लाभ दिया जाएगा।

- फसलों के सुरक्षित रखे जाने हेतु 2/3/5 क़्वींटल की बखारी भी 50 प्रतिशत के अनुदान पर किसानों को उपलब्ध करवाई जाएगी।

- इस योजना में 2022 से 27 तक 41 लाख 42 हजार किसान योजना से आच्छादित किये जायेंगे।

नगर विकास विभाग के 12 प्रस्ताव पर मुहर -

- 4 नए नगर पंचायत के प्रस्ताव को मंजूरी, कुशीनगर की मथौली,देवरिया की हेतिमपुर,अयोध्या की मां कामाख्या,फर्रुखाबाद की संकिसा के गठन को मंजूरी। इसके बाद अब नगर पंचायतों की कुल संख्या 756 हो गई।

- देवरिया नगरपालिका परिषद का सीमा विस्तार, अलीगढ़ नगर निगम का सीमा विस्तार को मंजूरी

- नगर पंचायतों के सीमा विस्तार को मंजूरी- बांदा की बिसंडा,बाराबंकी की रामनगर,शाहजहांपुर की अल्हागंज,कुशीनगर की रामकोला,लखीमपुर खीरी की धौरहरा,फर्रुखाबाद की कंपिल के विस्तार को मंजूरी।

- मंत्रिपरिषद द्वारा मानसून सत्र 19 सितंबर से बुलाने के लिए निर्णय लिया गया,इस संदर्भ में महामहिम को इसका निवेदन भेजा गया

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story