×

UP: कैबिनेट मंत्री ने की सौगातों की बरसात, 1631 लैपटॉप और ई-रिक्शा का किया वितरण

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने सोमवार को जिले के पुलिस लाइन मैदान में सरकारी सौगातों की बरसात की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को हरी झंडी दिखाई। मंत्री मनोज पाण्डेय ने जिले के मेघावी बच्चों के बीच कुल 1,631 लैपटॉप आदि बांटे।

priyankajoshi
Published on: 19 Dec 2016 3:07 PM GMT
UP: कैबिनेट मंत्री ने की सौगातों की बरसात, 1631 लैपटॉप और ई-रिक्शा का किया वितरण
X

रायबरेली: यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने सोमवार को जिले के पुलिस लाइन मैदान में सरकारी सौगातों की बरसात की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को हरी झंडी दिखाई। मंत्री मनोज पाण्डेय ने जिले के मेधावी बच्चों के बीच कुल 1,631 लैपटॉप आदि बांटे।

मंत्री जी के पिटारे से निकला ये :-

-केबिनेट मंत्री ने जिले के पुलिस लाइन मैदान में बच्चों के बीच लैपटॉप वितरण किया।

-इसके बाद डायल 100 और पशुपालन विभाग की सचल चिकित्सा वाहन तथा ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

-कार्यक्रम में मंत्री ने कुल 600 लैपटॉप बांटे।

-इसके अलावा उन्होंने जिले में कुल 1,631 लैपटॉप का भी वितरण किया।

-इसके साथ ही जिले में पुलिस के लिए डायल 100 योजना का शुभारंभ किया गया जिसके तहत 47 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

-पशुपालन विभाग को मिली सचल स्वास्थ सेवा के तहत 7 गाड़ियों को विभाग को सौंपा गया।

-मंत्री मनोज पांडेय ने गरीब रिक्शा चालकों के बीच ई-रिक्शा का वितरण भी किया।

-जिलाधिकारी ने सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी कार्यक्रम के दौरान दी।

आगे की स्लाइड्स में देखिए अन्य फोटोज...

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story