×

योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, 15 मार्च को नयी सरकार के गठन की सम्भावना

योगी आदित्यनाथ भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होगें जो 19 मार्च को पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 11 March 2022 1:32 PM GMT (Updated on: 11 March 2022 1:34 PM GMT)
Yogi Adityanath resigns
X

योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा (फोटो-सोशल मीडिया)

Yogi Adityanath Resignation: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होेंने अपना इस्तीफा राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल को सौंप दिया है। इसके साथ ही पांच साल पुरानी भाजपा सरकार का आज अंत हो गया। अब 18वी विधानसभा के में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद नई सरकार का गठन किया जाएगा। जल्द ही भाजपा मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण करेगा।

पांच साल पहले 17वीं विधानसभा का गठन होने के बाद भाजपा सरकार में योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थें। योगी आदित्यनाथ भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होगें जो 19 मार्च को पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं। इसके अलावा वह तीसरे मुख्यमंत्री भी बनेंगे जिन्होंने एमएलसी रहते हुए अपना कार्यकाल पूरा किया। इससे पहले अखिलेश यादव ने 15 मार्च 2012 से 19 मार्च 2017 तक समाजवादी पार्टी सरकार तथा बहुजन समाज पार्टी की मायावती ने 13 मई 2007 से 15 मार्च 2012 तक कार्य किया था।

मुख्यमंत्री योगी का इस्तीफा

योगी आदित्यनाथ भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होगें जो 19 मार्च को पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं। इसके अलावा वह तीसरे मुख्यमंत्री भी बनेंगे जिन्होंने एमएलसी रहते हुए अपना कार्यकाल पूरा किया। इससे पहले अखिलेश यादव ने 15 मार्च 2012 से 19 मार्च 2017 तक समाजवादी पार्टी सरकार तथा बहुजन समाज पार्टी की मायावती ने 13 मई 2007 से 15 मार्च 2012 तक कार्य किया था।

यूपी में भाजपा ने वर्ष 2017 चुनाव में कुल 312 सीटें जीतीं। और उनके सहयोगी दल अपना दल ने 9, ओमप्रकाश राजभर की पार्टी ने 4 सीटें जीतकर सरकार बनाई। वर्ष 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री चुने गए। उनका साथ देने के लिए दो डिप्टी सीएम बनाए गए। जिनमें केशव प्रसाद मौर्य और दूसरे दिनेश शर्मा हैं।

इससे पहले आज मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कैबिनेट की बैठक की। भारतीय जनता पार्टी को अपार जन समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान करने के लिए जनता जनार्दन का अभिनन्दन करते हुए आभार प्रकट किया गया है। मंत्रिपरिषद ने नेतृत्व एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

विधानसभा निर्वाचन सकुशल सम्पन्न कराने के लिए राज्य मंत्रिपरिषद ने भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन से जुड़े हुए सभी अधिकारियों कर्मचारियों, केन्द्रीय पुलिस कर्मियों राज्य पुलिस कर्मियों व इससे जुड़े अन्य सभी को हृदय से धन्यवाद दिया है। बैठक मेें पारित प्रस्ताव में कहा गया कि प्रदेश की जनता ने न केवल भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए उसे प्रचंड बहुमत देकर प्रदेश में सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त किया है, अपितु अन्य दलों को यह संदेश भी दे दिया है कि अब प्रदेश में विकास एवं सुशासन के अलावा खोखले नारों, जातिवाद एवं परिवारवाद के लिए कोई स्थान नहीं है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story