×

UP News: गौशाला कर्मचारियों के ख़ुशख़बरी, बढ़ने जा रही इतनी सैलरी

UP News: उत्तर प्रदेश के गौ संरक्षण केंद्र यानी की गौशाला में काम करने वाले कर्मचारियो को योगी सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। योगी सरकार गौशला कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी का ऐलान जल्द ही कर सकती है।

Jugul Kishor
Published on: 28 Aug 2023 5:13 AM GMT (Updated on: 28 Aug 2023 5:14 AM GMT)
UP News: गौशाला कर्मचारियों के ख़ुशख़बरी, बढ़ने जा रही इतनी सैलरी
X
सीएम योगी आदित्यनाथ ( सोशल मीडिया)

UP News: उत्तर प्रदेश के गौ संरक्षण केंद्र यानी की गौशाला में काम करने वाले कर्मचारियो को योगी सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। योगी सरकार गौशला कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी का ऐलान जल्द ही कर सकती है। जानकारी के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए यह 7000 और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 7500 प्रतिमाह किया जाएगा।

दस हजार से ज्यादा कर्मचारियों को होगा फायदा

अपर मुख्य सचिव पशुधन डॉ. रजनीश दुबे ने बताया कि अभी इन केंद्रों के कर्मचारियों को मनरेगा के तहत 210 रुपये प्रतिदिन की दर से प्रति माह 6300 रुपये मानदेय मिलता है। कई बार रोस्टर में कम काम मिलता है तो मानदेय भी कम हो जाता है। इसे देखते हुए मानदेय बढ़ाया जाएगा। प्रदेश के 6889 गोआश्रय स्थलों में 10000 से ज्यादा कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

सीएम योगी का आदेश सड़कों पर न घूमें छुट्टा पशु

बता दें कि छुट्टा पशुओं को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ स्वयं गंभीर हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि छुट्टा पशुओं को गौ संरक्षण केंद्रों में पहुंचाया जाए। सीएम ने डीएम से कहा कि इस कार्य को वह अपनी प्राथमिकता सूची में शामिल करें। उन्होने कहा कि गौ संरक्षण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि छुट्टा पशु किसी भी हालत में सड़कों पर ना घूमें।

दरअसल, सड़को पर आवारा घूम रही गायों के संरक्षण के लिए योगी सरकार द्वारा विभिन्न् प्रयास किए जा रहे हैं। गायों के सरंक्षण के लिए योगी सरकार के द्वारा गौशालओं का निर्माणा करवाया गया है। इन्ही गौशालाओँ में सड़कों पर आवारा घूमने वाले गौवंशों को रखा जाता है। इनकी द्खरेख के लिए कर्मचारियों की भी नियुक्ति की गई है। जिन्हे मासिक वेतन दिया जाता है। इन्ही कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का योगी सरकार ने फैसला लिया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story