×

योगी सरकार ने लाए किसानों के 'अच्छे दिन', PM मोदी के कर्ज माफी का वादा पूरा किया

aman
By aman
Published on: 4 April 2017 9:52 PM GMT
योगी सरकार ने लाए किसानों के अच्छे दिन, PM मोदी के कर्ज माफी का वादा पूरा किया
X

लखनऊ: यूपी में की सत्ता संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार की पहली कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। लखनऊ के लोकभवन में हुई यह बैठक डेढ़ घंटे चली। इस बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद थे। कैबिनेट की इस बैठक में आज नवमी के दिन योगी सरकार ने 9 अहम फैसले लिए।

कैबिनेट ने बैठक में किसानों की कर्ज माफी को लेकर अहम फैसला लिया। किसानों की कर्ज माफी के साथ ही योगी सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी द्वारा किसानों के कर्ज माफी के वादे को पूरा किया। बैठक के बाद योगी सरकार में मंत्री और प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में कैबिनेट के लिए गए इन महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में बताया :-

ये भी पढ़ें ...CM योगी के मंत्री ने कहा- ट्रैक्टर, भैंस और इंजन के लिए लिया कर्ज नहीं होगा माफ

-प्रदेश में 5,000 गेंहूं खरीद केंद्र सुचारू रूप से चलाए जा रहे हैं।

-80 लाख मिट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

-जिले के डीएम को आदेश की किसानों की मांग पर और खरीद केंद्र बनाए जाएं।

-किसान को प्रति क्विंटल 10 रुपए ढुलाई और लदाई अलग से दी जाएगी।

-महिला और वंचित वर्ग में असुरक्षा का माहौल था। महिलाओं के साथ छेड़खानी रोकने के लिए एंटी रोमियो दस्ता का गठन किया गया है।

-एंटी रोमियो दस्ता अच्छा काम कर रहा है।

-पुलिस को निर्देश दिया गया है कि सामान्य जोड़ों को परेशान न किया जाए।

-गरीब उद्योग नीति बनेगी ताकि राज्य के युवाओं को बाहर जाकर नौकरी ना करनी पड़े।

-इसके लिए मंत्रियों का एक समूह बनेगा, जो दूसरे राज्यों में जाकर उनकी उद्योग नीति को देखेगा और उन्हें हमारे राज्य में लागू किया जाएगा।

-आलू किसानों के लिए केशव मौर्या की अध्यक्षता में कमिटी बनाई गई है।

-दारा सिंह और सूर्य प्रताप शाही इसके सदस्य होंगे।

-किसान राहत बांड से माफ किया जाएगा ये लोन।

-किसानों का 1 लाख तक का कर्ज माफ किया गया।

-यूपी में पूंजी निवेश पर जोर।

-पीएम को धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्ताव दिया गया।

-अवैध बूचड़खाने नहीं चलाए जाएंगे। 26 अवैध बूचड़खाने बंद किए गए।

-लघु और सीमांत किसानों का फसली कर्ज माफ किया गया।

-2 करोड़ 15 लाख लघु और सीमांत किसानों का 30,729 करोड़ कर्ज माफ किया गया।

-कुल 36 हजार 359 करोड़ का कर्ज माफ किया गया है।

-7 लाख किसान जिनका लोन एनपीए हो गया है, उनके लोन का 5,630 करोड़ पूरा माफ किया गया है।

-किसान राहत फंड बनाया जाएगा, जिससे फसली ऋण लेने वाले किसानों को लाभ मिलेगा।

-उत्तर प्रदेश में सिंगल विंडो के माध्यम से अच्छी उद्योग नीति की शुरुआत होगी।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर ...

इससे पहले सोमवार (3 अप्रैल) को सीएम योगी ने अधिकारियों और कैबिनेट के सहयोगियों के साथ मैराथन बैठक की थी। इस बैठक में सीएम आदित्यनाथ ने तमाम विभागों की योजनाओं के ब्लू प्रिंट पर चर्चा की थी और काम का लक्ष्य निर्धारित किया। जानकर मानते हैं कि आज की इस पहली कैबिनेट बैठक में योगी सरकार कई बड़े फैसलों पर निर्णय ले सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि योगी सरकार प्रदेश के 2.15 करोड़ किसानों के कर्ज माफ कर सकती है। सूत्र ये भी बताते हैं कि किसानों के एक लाख तक के कर्ज माफ किए जा सकते हैं। इस कर्ज माफी से राज्य सरकार पर 36 हजार करोड़ का भार पड़ेगा।

ये भी पढ़ें ...यूपी के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल बोले ‘कर्जमाफी भी होगी और विकास भी’

बैठक से पहले ये कहा कृषि मंत्री ने

हालांकि, यूपी सरकार की इस कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश के पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि ‘हमने सिर्फ छोटे और लघु किसानों के ऋण माफ करने के वादे किए थे, जिसे पूरा किया जाएगा। फसली ऋण के अलावा कुछ और माफ नहीं होगा।’ बघेल ने यह बात भी साफ तौर पर कही, कि जिन किसानों ने ‘भैंस, ट्रैक्टर और इंजन के लिए कर्ज लिए हैं, उनका कर्ज माफ नहीं किया जाएगा।’

आगे की स्लाइड में देखें कैबिनेट बैठक में जाते योगी सरकार के मंत्रियों की तस्वीरें ...

योगी सरकार ने लाए किसानों के 'अच्छे दिन', PM मोदी के कर्ज माफी का वादा पूरा कियायोगी सरकार ने लाए किसानों के 'अच्छे दिन', PM मोदी के कर्ज माफी का वादा पूरा कियायोगी सरकार ने लाए किसानों के 'अच्छे दिन', PM मोदी के कर्ज माफी का वादा पूरा कियायोगी सरकार ने लाए किसानों के 'अच्छे दिन', PM मोदी के कर्ज माफी का वादा पूरा कियायोगी सरकार ने लाए किसानों के 'अच्छे दिन', PM मोदी के कर्ज माफी का वादा पूरा कियायोगी सरकार ने लाए किसानों के 'अच्छे दिन', PM मोदी के कर्ज माफी का वादा पूरा कियायोगी सरकार ने लाए किसानों के 'अच्छे दिन', PM मोदी के कर्ज माफी का वादा पूरा कियायोगी सरकार ने लाए किसानों के 'अच्छे दिन', PM मोदी के कर्ज माफी का वादा पूरा किया

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story