Keshav Prasad Maurya: केशव प्रसाद मौर्य ने ली मंत्री पद की शपथ, बने डिप्टी सीएम

केशव प्रसाद पूरे प्रदेश में ओबीसी धड़े के बड़े नेता माने जाते हैं। यूपी में मौर्य समाज की आबादी करीब 4 फीसदी है। 12 जिलों में यह आबादी 12 से 15 फ़ीसदी हो जाती है।

Rakesh Mishra
Published on: 25 March 2022 11:13 AM GMT (Updated on: 25 March 2022 11:31 AM GMT)
Keshav Prasad Maurya Deputy CM
X

Keshav Prasad Maurya Deputy CM

Keshav Prasad Maurya Deputy CM: प्रदेश की योगी सरकार में डिप्टी सीएम के पद पर रहे केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के बडे नेताओं में आते हैं। साल 2012 में वह सिराथू विधानसभा सीट से विधायक बने थें। इसके बाद 2014 में उन्हे जब लोकसभा चुनाव में उतारा गया तो उन्होंने फूलपुर सीट का चुनाव जीतकर भाजपा की झोली में डालने का काम किया। इसके साथ ही जब वह 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष थें तब उन्होंने लगभग 200 जनसभाएं की जिसके कारण उनका नाम मुख्यमंत्री के लिए भी चला था। लेकिन बाद में उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया।

केशव प्रसाद पूरे प्रदेश में ओबीसी धड़े के बड़े नेता माने जाते हैं। यूपी में मौर्य समाज की आबादी करीब 4 फीसदी है। 12 जिलों में यह आबादी 12 से 15 फ़ीसदी हो जाती है। सिराथू सीट 1993 से 2007 तक बसपा लगातार चार बार जीत चुकी थी। लेकिन 2012 में केशव प्रसाद मौर्य पहली यहां से भाजपा के विधायक बने लेकिन 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने यहां से शीतला प्रसाद को टिकट दिया तो उन्होंने भी जीत दर्ज की।

वह भाजपा में पिछड़ी जाति के प्रदेश के सबसे बड़े चेहरे हैं। वर्ष 2017 में उनकेे प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान ही भाजपा ने 300 से ज्यादा सीटें जीती। इसके पूर्व वर्ष 2014 में ही फूलपुर से सांसद का चुनाव केशव ने रिकार्ड मत से जीतकर वहां पहली बार कमल खिलाया था। इस बार भी विधानसभा चुनाव के दौरान डिप्टी सीएम ने प्रदेश के सभी जिलों में ताबड़तोड़ सभाएं कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story