×

मान मनौवव्ल की रेस में यूपी कांग्रेस ने ये क्या कर डाला

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों की एक आवश्यक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने एक प्रस्ताव रखा,

Shivakant Shukla
Published on: 30 May 2019 3:47 PM GMT
मान मनौवव्ल की रेस में यूपी कांग्रेस ने ये क्या कर डाला
X

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के पद छोड़ने की जिद पर अड़े राहुल गांधी को मनाने के लिए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में एक प्रस्ताव पेश कर उनसे कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहने का अनुरोध किया है।

ये भी पढ़ें— 69000 शिक्षक भर्ती: कोर्ट ने सरकार को भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की दी छूट, लेकिन…

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों की एक आवश्यक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने एक प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने दोनों हाथ उठाकर ध्वनिमत से अपना समर्थन व्यक्त किया।

पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि उप्र. कांग्रेस कमेटी की आहूत ‘‘बैठक’’ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उनके योगदान की सराहना करती है तथा सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित करते हुए उनके विनम्र आग्रह करती है कि वे हम सबको पूर्ववत अपना कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन प्रदान करते रहें तथा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस का नेतृत्व करते रहें। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता, विधायक व प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें— कलयुगी बाबा ने महज 500 रुपये के खातिर की थी पोती की हत्या

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story