UP Congress: कांग्रेस की प्रदेशिक भारत जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम घोषित, प्रांतीय अध्यक्ष 8 दिसम्बर से शुरू करेगें यात्रा

UP Congress: यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता ने बताया, कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में यूपी में प्रवेश करेंगी, उससे पहले 9 दिसंबर से प्रदेशिक भारत जोड़ो यात्रा होगी।

Prashant Dixit
Published on: 5 Dec 2022 6:48 AM GMT (Updated on: 5 Dec 2022 11:10 AM GMT)
UP Congress News
X

UP Congress (News Network)

UP Congress News:कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में यूपी में प्रवेश करेंगी। राहुल की यात्रा के यूपी में पहुंचने से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष अपने अपने प्रभार क्षेत्र के जनपदों में भारत जोड़ो यात्रा का प्रचार और प्रसार करके समर्थन के लिए शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा निकलेंगे। इस प्रादेशिक यात्रा में प्रांतीय अध्यक्ष तो साथ रहेंगे कई जगह इस यात्रा में यूपी प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी भी शामिल होगे।

प्रादेशिक भारत जोड़ों यात्रा के यह मुद्दे

प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का मूल उद्देश्य उत्तर प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बरोजगारी से जूझ रहे युवाओं की फीसवृद्धि, बेरोजगारी की समस्या, प्रदेश में बढ़ते अपराध, चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रदेश के किसानों को खाद की समस्या, चीनी मिलों द्वारा किसानों को समय से भुगतान न करना, डेंगू और चिकुनगुनिया के दौरान खराब स्वास्थय व्यवस्था, मरीजों को सरकारी अस्पतालों में उचित इलाज की व्यवस्था, प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिलना आदि मुद्दे लेकर के उत्तर प्रदेश में प्रदेशिक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी।

प्रांतीय अध्यक्ष के यह होंगे कार्यक्रम

यूपी कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के निर्देश पर प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष विधायक वीरेन्द्र चौधरी के प्रभार क्षेत्र के जनपद कुशीनगर से दिनांक 9 दिसंबर से शुरू होगी यह यात्रा देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, अम्बेड़कर नगर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोरखुपर से होते हुए दिनांक 20 दिसंबर को संतकबीर नगर में समाप्त होगी

इसी क्रम में प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित अपने प्रभार क्षेत्र शाहजहांपुर में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा 8 दिसंबर 2022 को शुरू होगी। जो यात्रा पीलीभत, बरेली, बदायूँ, कासगंज, फर्रूखाबाद़, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस, अलीगढ़ से होते हुए 20 दिसंबर 2022 को मथुरा में समाप्त होगी।

जबकि प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा पश्चिमी यूपी में प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में 9 दिसंबर 2022 को गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) से शुरू होगी। यह यात्रा बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, शामली, सहारनपर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद होते हुए रामपुर में 22 दिसंबर को खत्म होगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे के प्रभार क्षेत्र के जनपद लखनऊ से दिनांक 11 दिसंबर 2022 को शुरू होने वाले प्रादेशिक भारत जोड़ों यात्रा बाराबंकी, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोण्डा, बहराइच, रायबरेली, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, सीतापुर से होते हुए दिनांक 21 दिसंबर 2022 को हरदाई में समाप्त होगी।

इसी क्रम में प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय जी प्रभार क्षेत्र के जनपद प्रयागराज से दिनांक 11 दिसंबर 2022 को शुरू होने वाली प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा कौशाम्बी, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, चन्दौली, गाजीपुर से होते हुए यह यात्रा 22 दिसंबर 2022 को जनपद वाराणसी में समाप्त होगी।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story