TRENDING TAGS :
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, अजय सिंह लल्लू नजरबंद
यूपी पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू को उनके सरकारी आवास में नजरबंद कर दिया है। बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल चल रहा है।
पुलिस हिरासत में अजय सिंह लल्लू
बढ़ती महंगाई और पेट्रोल, डीजल के साथ रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू भी विधानसभा के सामने प्रदर्शन करने जा रहे थे कि पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और हिरासत में लेकर उन्हें उनके सरकारी आवास में हाउस अरेस्ट कर दिया है। अजय लल्लू के साथ कई अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है।
वहीं नजरबंद किए जाने के बाद अजय सिंह लल्लू ने ट्वीट कर कहा..आज लखनऊ स्थित मेरे आवास पर फिर पुलिस के पहरे लगा दिये गये। हमें आंदोलन की आज़ादी नहीं है। लेकिन किसान से डीजल - पेट्रोल में, आम आदमी से सरसों तेल में इन्हें लूटने की पूरी आज़ादी है। लोकतंत्र अपने काले अध्यायों से गुज़र रहा है।
आज लखनऊ स्थित मेरे आवास पर फिर पुलिस के पहरे लगा दिये गये। हमें आंदोलन की आज़ादी नहीं है।
— Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) June 11, 2021
लेकिन किसान से डीजल - पेट्रोल में, आम आदमी से सरसों तेल में इन्हें लूटने की पूरी आज़ादी है।
लोकतंत्र अपने काले अध्यायों से गुज़र रहा है। pic.twitter.com/sQ8flAkop2


