×

UP Congress: लखनऊ में प्रादेशिक भारत जोड़ों यात्रा का आयोजन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और प्रांतीय अध्यक्ष हुए शामिल

UP Congress: अवध प्रांत में 11 दिसंबर से भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन आज सोमवार 12 दिसंबर को लखनऊ में कांग्रेस ने यात्रा निकाली। जिसका नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और प्रांतीय अध्यक्ष ने किया।

Prashant Dixit
Published on: 12 Dec 2022 2:29 PM GMT
X

UP Congress News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) चल रही है। उसके यूपी में प्रवेश के बाद सफल बनाने के लिए सभी जिलों में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में अवध प्रांत में 11 दिसंबर से भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra in Lucknow) शुरू हुई। इसके दूसरे दिन आज सोमवार 12 दिसंबर को लखनऊ में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। यह यात्रा चारबाग रविन्द्रालय से शुरू होकर बांसमण्डी चौरहा, नाका चौरहा, रानीगंज, रकाबगंज, यहियागंज, नक्खास चौराह, चरक चौराहा, इमामबाड़ा होते हुए शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। जिसका नेतृत्व प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नकुल दुबे। उनके साथ यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी भी कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आएं।

इस प्रादेशिक भारत जोड़ों यात्रा के में आगामी निकाय चुनाव के लिए नेता अपनी दावेदारी भी पेश करते नज़र आएं। लखनऊ में सोमवार को निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा में आगामी निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी देखने को साफ देखने को मिली। निकाय चुनाव में अपनी टिकट की दावेदारी कर रहे नेता यात्रा के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करते नज़र आएं और राहुल गांधी के संदेश को प्रदेश के हर घर तक पहुंचाने में जुटे हैं। तो वहीं आगामी निकाय चुनाव को लेकर टिकट की आस लगाए बैठे नेताओं के समर्थकों ने यात्रा के शुरू होने से पहले जमकर अपने नेता के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया।

इस प्रादेशिक यात्रा में शामिल होने आए नेताओं ने बताया इस यात्रा को सफल बनाने के साथ ही वह आगामी निकाय चुनाव में पार्टी की तरफ से टिकट की मांग कर रहे हैं। यह यात्रा जितनी सफल और बड़ी होगी नेताओं की दावेदारी उतनी ही मजबूत मानी जाएगी। लखनऊ से मेयर पद के प्रत्याशी बनने के लिए जो भी नेता आगे है। तो वह यात्रा के माध्यम से अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी जल्द कांग्रेस में आएं बड़े व्यापारी नेता के समर्थक और कांग्रेस के एक पुराने दिग्गज नेता के समर्थकों के बीच में मेयर पद के प्रत्याशी बनने के लिए संघर्ष साफ देखने को मिला।

यात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे के साथ पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, इंदल रावत, पूर्व मंत्री डॉ मसूद अहमद, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, संगठन सचिव अनिल यादव, सुबोध श्रीवास्तव, तनुज पुनिया, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू, हरदोई के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह, शहाना सिद्दीकी, संजय शर्मा, सीमा चौधरी, विजय बहादुर, सम्पूर्णानंद मिश्रा, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, राजेश सिंह काली, विक्रम पाण्डेय, डॉक्टर रिचा शर्मा, प्रज्ञा सिंह, सुधा मिश्रा, नरेंद्र गौतम, विषम सिंह, किरन शर्मा, जमालुद्दीन खान, राधेश्याम गुप्ता, रंजीत श्रीवास्तव, मुन्ना लाल बाल्मीकि, राजेश जयसवाल आदि शामिल रहे है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story