×

UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को नहीं मिली कासगंज जाने की अनुमति

aman
By aman
Published on: 31 Jan 2018 10:01 AM GMT
UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को नहीं मिली कासगंज जाने की अनुमति
X
UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को नहीं मिली कासगंज जाने की अनुमति

लखनऊ: यूपी के एटा जिले के कासगंज में हुई हिंसा के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व में बुधवार (31 जनवरी) को कासगंज जाने वाले प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने मौके पर जाने की अनुमति नहीं दी है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रतिनिधिमंडल को कासगंज जाने से रोक दिया।

कासगंज हिंसा के बाद राजबब्बर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मृतक चंदन गुप्ता के परिजनों से मिलने और स्थिति का जायजा लेने के लिए जा रहा था। इससे पहले मंगलवार को चंदन के परिवार से मिलने आ रहे अलीगढ़ बजरंग दल के जिला संयोजक धर्मवीर सिंह लोधी और उनके साथियों को मिशन चौराहे के पास पुलिस ने रोक दिया था। उन्हें संघ कार्यालय जाना था लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी थी।

साक्षी महाराज ने कांग्रेस पर मढ़ा था हिंसा का आरोप

वहीं, मंगलवार को ही उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कासगंज हिंसा को एक बड़ी साजिश करार देते हुए इसके पीछे कांग्रेस का हाथ बताया था।साक्षी महाराज ने कहा था, कि 'इस दंगे के पीछे पूरी तरह से कांग्रेस है। दरअसल, विपक्ष इस बात से परेशान है कि मोदी और योगी सरकार में दंगे क्यों नहीं हो रहे।'

आईएएनएस

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story