×

UP Corona Case: प्रदेश में जीका वायरस के 85 लोग निगेटिव,कोरोना के 101 एक्टिव मामले

UP Corona Case: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसादने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,48,815 सैम्पल की जांच की गयी है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 18 Nov 2021 3:37 PM GMT
प्रदेश में जीका वायरस के 85 लोग निगेटिव
X

प्रदेश में जीका वायरस के 85 लोग निगेटिव (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

UP Corona Case: राज्य सरकार (State Government) की तरफ से आज कहा गया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 6 तथा अब तक कुल 16,87,296 लोग कोविड-19 (Covid -19) से ठीक हो चुके हैं। जबकि इस समय कोरोना (Corona Active Case) के कुल 101 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में कल एक दिन में 10,04,738 डोज दी गयी। प्रदेश में कल तक पहली डोज 10,34,96,141 तथा दूसरी डोज 4,05,05,004 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 14,40,01,145 कोविड डोज दी गयी है। होम आइसोलेसन में 89 लोग हैं। वहीं कानपुर, कन्नौज तथा लखनऊ में जीका वायरस (Zika Virus) के 85 लोग निगेटिव हो गये है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा (Additional Chief Secretary Medical) एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद (Amit Mohan Prasad) ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,48,815 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले आये है। प्रदेश में अब तक कुल 8,59,68,790 सैम्पल की जांच की गयी है। कल जनपदों से 73,309 सैम्पल आर0टी0पी0सी0आर0 की जांच के लिए भेजे गये हैं।

उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि प्रदेश में वैक्सीन की प्रचुर मात्रा उपलब्ध है। जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन की प्रथम डोज नहीं ली है वे अपने प्रथम डोज अवश्य लें। जिन लोगों ने अपनी प्रथम डोज ले ली है वे समय होने पर अपनी दूसरी डोज अवश्य लें।

कोरोना के 101 एक्टिव मामले (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मच्छर जनित रोग तथा जल जनित रोग से बचाने के लिए आवश्यक चिकित्सीय प्रबन्ध किये गये है। सभी लोग मच्छर जनित एवं जलजनित रोग से बचने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बतायी जा रही सावधानियां को अपनाएं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जीका वायरस की स्थिति सामान्य हो रही है। जीका वायरस अन्य जिलों में जीका वायरस न फैले इसके लिए कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग तथा टेस्टिंग की गयी है। उन्होंने बताया कि जीका वायरस के 85 लोग निगेटिव हो गये है। प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shraddha

Shraddha

Next Story