×

UP Corona Case: कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, बीते 24 घंटों में आए 157 नये केस, सक्रिय मामलों की संख्या 888

UP Corona Case: प्रदेश में बीते 24 घण्टों में 157 नये मामले सामने आए हैं। वहीं, सूबे में सक्रिय मामलों की संख्या 888 पहुंच गई है।

Shashwat Mishra
Published on: 2 Jun 2022 10:42 AM GMT
Corona Case In UP
X

UP में कोरोना: Photo - Social Media

UP Corona Case: प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों (Corona Case In UP) में एक बार फ़िर बढ़ोतरी देखी जा रही है। जहां सूबे में सक्रिय मामलों (Active Corona Case In UP) की संख्या 888 पहुंच गई है। वहीं, बीते 24 घण्टों में 157 नये मामले (New Corona Case In India) सामने आए हैं। दिल्ली से सटे जिलों में अभी भी कोरोना वायरस ज़ोर पकड़े हुए है। साथ ही, राजधानी लखनऊ में भी बुधवार को 82 दिनों बाद, 32 नये केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद, टेस्टिंग को बढ़ाया गया।

प्रदेश में 888 एक्टिव मामले आये सामने

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद (Additional Chief Secretary Medical and Health Amit Mohan Prasad) ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 96,588 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 157 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,46,43,795 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 119 लोग और अब तक कुल 20,55,673 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 888 एक्टिव मामले हैं।

32.76 करोड़ से अधिक डोज़ दी गई

अमित मोहन प्रसाद (Additional Chief Secretary Medical and Health Amit Mohan Prasad) ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 01 जून, 2022 को एक दिन में 3,01,258 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15,32,35,418 व दूसरी डोज 13,64,63,523 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,36,92,495 एवं दूसरी डोज 1,09,11,155 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 73,78,562 और दूसरी डोज 28,62,319 दी गयी। कल तक 31,53,106 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 32,76,96,578 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story