×

UP Corona Cases Today: यूपी में एक्टिव मामले 4300 पार, बीते 24 घण्टों में आए 685 नये केस, लखनऊ में मिले 92 संक्रमित

UP Corona Cases Today: सीएमओ ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को 92 कोविड धनात्मक रोगी पाये गये, जिसमें 50 पुरूष एवं 42 महिला रोगी है। जिसमें अलीगंज-17, चिनहट-16, आलमबाग-15, सिल्वर जुबली-10, इन्दिरानगर-9, सरोजनीनगर-5, एनके रोड-3, रेडक्रास-3, टूडियागंज-2, गुडम्बा-1 कोविड धनात्मक रोगी मिले।

Shashwat Mishra
Published on: 21 Aug 2022 5:28 PM GMT (Updated on: 21 Aug 2022 5:30 PM GMT)
up corona cases today
X

up corona cases today (photo: social media )

UP Corona Cases Today: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 68,381 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 685 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 12,09,71,932 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 951 लोग और अब तक कुल 20,90,914 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 4305 एक्टिव मामले है।

लखनऊ में मिले 92 संक्रमित

सीएमओ ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को 92 कोविड धनात्मक रोगी पाये गये, जिसमें 50 पुरूष एवं 42 महिला रोगी है। जिसमें अलीगंज-17, चिनहट-16, आलमबाग-15, सिल्वर जुबली-10, इन्दिरानगर-9, सरोजनीनगर-5, एनके रोड-3, रेडक्रास-3, टूडियागंज-2, गुडम्बा-1 कोविड धनात्मक रोगी मिले। इसके अलावा, धनात्मक रोगियों के सापेक्ष कान्टैक्ट-11, ट्रैवल-10, आईएलआई-15, प्री-सर्जिकल-2 श्रेणियों में कोविड धनात्मक रोगी पाये गये। वहीं, कुल 172 व्यक्ति कोविड संक्रमण से स्वस्थ हुए। जनपद में एक्टिव केसों की संख्या 757 है।

36.14 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी गई

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 20 अगस्त, 2022 को एक दिन में 6,90,172 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15,37,55,241 व दूसरी डोज 14,65,13,703 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,40,944 एवं दूसरी डोज 1,30,20,429 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 85,90,950 और दूसरी डोज 74,45,442 दी गयी। कल तक 1,79,65,967 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 36,14,32,676 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Admin 2

Admin 2

Next Story