×

UP Corona Cases: यूपी में सावधान, कोरोना वायरस ने पकड़ी रफ्तार, बीते 24 घण्टों में इतने केस

UP Corona Cases Update: यूपी में बीते 24 घण्टों में 258 नये संक्रमित मिले हैं। वहीं, सूबे में सक्रिय मामलों की संख्या 1212 पहुंच गई है।

Shashwat Mishra
Published on: 12 Jun 2022 3:04 PM GMT
coronavirus in UP
X

यूपी में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण (photo: social media ) 

UP Corona Cases Update: देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार (Corona Cases In India) बढ़ रहे हैं। बीते कई दिनों से ऐसा देखा जा रहा है कि रोज़ाना 7 हज़ार से अधिक केस सामने आ रहे हैं। जिसका असर अब राज्यों पर भी दिखने लगा है। भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले चार दिनों से कोरोना वायरस ने बड़ी तेजी से रफ़्तार भरी है। प्रदेश में राजधानी सहित दिल्ली से सटे जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले सबसे अधिक मिल रहे हैं। आलम यह है कि सूबे में सक्रिय मामलों की संख्या 1212 पहुंच गई है। जबकि, बीते 24 घण्टों में 258 नये संक्रमित (New Corona Case In UP) मिले हैं।

सक्रिय मामलों की संख्या पहुंची 1200 पार

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 86,644 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 258 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,55,79,295 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 133 लोग ऑक्ट अब तक कुल 20,57,067 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1212 एक्टिव मामले (Active Corona Cases In UP) है।

33.27 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी गई

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन (Corona Vaccination In UP) का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 11 जून, 2022 को एक दिन में 4,53,413 वैक्सीन की डोज दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15,33,19,489 व दूसरी डोज 13,89,95,637 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,38,09,682 एवं दूसरी डोज 1,14,29,709 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 77,63,623 और दूसरी डोज 40,83,630 दी गयी। कल तक 32,98,861 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 33,27,00,631 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story