TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

DCM Brajesh Pathak: ब्रजेश पाठक ने X पर नाम बदला, लिखा- सर्वेंट ब्रजेश पाठक, अखिलेश ने कही थी ये बात

DCM Brajesh Pathak: दरअसल, सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ब्रजेश पाठक को सर्वेंट डिप्टी सीएम कह दिया था। ब्रजेश पाठक का कहना है की जनता का नौकर होना उनके लिए गर्व की बात है।

Jugul Kishor
Published on: 13 Oct 2023 5:11 AM GMT (Updated on: 13 Oct 2023 5:30 AM GMT)
DCM Brajesh Pathak
X

DCM Brajesh Pathak (Social Media)

DCM Brajesh Pathak: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर खुद को सर्वेंट ब्रजेश पाठक लिख लिया है। पाठक ने अपने नाम के आगे सर्वेंट लगा लिया है। कल ही यानी कि गुरुवार को सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ब्रजेश पाठक को सर्वेंट डिप्टी सीएम कह दिया था। ब्रजेश पाठक का कहना है की जनता का नौकर होना उनके लिए गर्व की बात है।

ब्रजेश पाटक ने अखिलेश यादव को बोला धन्यवाद

अखिलेश यादव के बयान के कुछ ही देर बार डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई थी। ब्रजेश पाठक ने कहा था कि अखिलेश यादव का धन्यवाद। उन्होने मुझे सर्वेंट डिप्टी सीएम कहा। कम से कम ये माना कि मैं जनता का नौकर हूं। इसके बाद शुक्रवार यानी की आज उन्होने अपने सोशल साइट एक्स पर नाम बदल लिया है।

ये है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरे विवाद की शुरूआत बुधवार को हुई थी, जब अखिलेश यादव ने जेपी सेंटर का गेट फांदकर जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी थी। इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हे श्रद्धांजलि देने के लिए लोहिया पार्क पहुंचे थे। श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला था। अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि सरकार ने समाजवादियों के संग्रहालय के बर्बाद कर दिया। आखिरकार ये सरकार क्या छुपाना चाहती है। अगर उनकी नियत साफ होती तो जयप्रकाश नारायण की मूर्ति को पॉलिथीन से नहीं ढकते। यह लोग अपनी नाकामी व भ्रष्टाचार छुपा रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा था कि वो कूदने में इतने अच्छे हैं तो उन्हे एशियन गेम्स में जाकर मेडल लाना चाहिए। ब्रजेश पाठक के इस बयान पर अखिलेश यादव ने उन्हे सर्वेंट डिप्टी सीएम बताया था। सपा अध्यक्ष ने कहा हम सर्वेंट डिप्टी सीएम की बातों का जवाब नहीं देते। अगर कोई जिम्मेदार है तो सीधे सीएम जिम्मेदार है।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story