×

BJP Meeting: अब आनन-फानन में ब्रजेश पाठक-केशव मौर्य भी दिल्ली बुलाए गए, जितिन सहित कई पहले से मौजूद

BJP Meeting: सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को भी आनन-फानन में दिल्ली बुलाया गया है। PWD मंत्री जितिन प्रसाद सहित 3-4 अन्य मंत्रियों के दिल्ली में होने की खबर आ रही है।

aman
Written By aman
Published on: 11 April 2022 8:54 AM GMT (Updated on: 11 April 2022 9:04 AM GMT)
Now UP DEPUTY cm Brajesh Pathak Keshav Maurya and others called to Delhi meeting with bjp top leaders
X

UP DEPUTY cm Brajesh Pathak Keshav Maurya (file photo)

BJP Meeting: यूपी में दूसरी बार सरकार गठन के बाद आज, 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पहली बार दिल्ली रवाना हो रहे हैं। लेकिन ताजा खबर के मुताबिक, सूबे के दोनों उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को भी आनन-फानन में दिल्ली बुलाया गया है। इसके अलावा PWD मंत्री जितिन प्रसाद सहित 3-4 अन्य मंत्रियों के दिल्ली में होने की खबर आ रही है। यूपी के सीएम सहित बड़े पैमाने पर सरकार के मंत्रियों के दिल्ली बुलाए जाने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

गौरतलब है विधानसभा चुनाव के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली में वो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा सहित अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद आज ही शाम 7 बजे एक बड़ी बैठक की जानकारी भी आ रही है। इस बैठक में बैठक में संगठन मंत्री सुनील बंसल और यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के अतिरिक्त कई अन्य पार्टी नेता मौजूद रहेंगे। इस बैठक में यूपी के प्रदेश अध्यक्ष पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी मंथन की संभावना है।

संभवतः उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर इन नेताओं की सहमति भी बीजेपी शीर्ष नेतृत्व चाहती होगी। चूंकि, साल 2024 में देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी के लिए यूपी फतह बेहद मायने रखती है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के साथ पहली बाधा तो पार्टी ने पार कर ली है लेकिन अभी 2024 शेष है। आनन-फानन में दोनों उप मुख्यमंत्रियों सहित अन्य नेताओं को दिल्ली बुलाने के पीछे ये मकसद हो सकता है कि संदेश ये जाए कि नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है।

हालांकि, पार्टी का एक बड़ा वर्ग इस बात पर जोर दे रहा है कि यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान किसी ब्राह्मण नेता को सौंपी जाए। वैसे भी सरकार में इस बार पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा को जगह नहीं मिल पाई है। इसलिए अध्यक्ष की रेस में इन दोनों ब्राह्मण नेताओं की चर्चा भी जोर-शोर से चल रही है। वहीं, सांसद सुब्रत पाठक और बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी को इस रेस में माना जा रहा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story