'UP DGP प्रशांत कुमार ने नत्थू लाल को दे दी चुनौती', जानिए उपराष्ट्रपति ने उनकी तारीफ में और क्या-क्या कहा?

UP DGP : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार के कार्यों की सराहना की।

Rajnish Verma
Published on: 27 July 2024 10:49 AM GMT (Updated on: 27 July 2024 11:03 AM GMT)
UP DGP प्रशांत कुमार ने नत्थू लाल को दे दी चुनौती, जानिए उपराष्ट्रपति ने उनकी तारीफ में और क्या-क्या कहा?
X

UP DGP : देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार की तारीफ में कुछ ऐसा कह दिया, जिससे उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया एक्स पर यूजर्स वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। इसके साथ तारीफें भी खूब मिल रही हैं।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजधानी दिल्ली के हंसराज कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। यहां की आबादी दुनिया के तमाम देशों से भी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य के पुलिस मुखिया की कमान संभालना अपने आप में चुनौती भरा काम है। उन्होंने कहा कि प्रशांत कुमार का पूरा करियर उपलब्धियों से भरा है।

अमिताभ बच्चन के डॉयलाग का किया जिक्र

कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति ने जैसे ही प्रशांत कुमार की मूंछो का जिक्र करना शुरू किया कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का एक डॉयलाग है 'मूंछे हों तो नत्थू लाल जैसी'। प्रशांत कुमार ने नत्थू लाल को चुनौती दे दी है। वहीं, डीजीपी प्रशांत कुमार ने उपराष्ट्रपति को धन्यवाद दिया।

300 से ज्यादा कर चुके एनकाउंटर

बता दें कि प्रशांत कुमार का जन्म बिहार के सीवान में हुआ है। उन्होंने हंसराज कॉलेज, दिल्ली से ही बीएससी (1982- 85) की पढ़ाई की है। उन्होंने एमएससी, एमफिल और एमबीए भी किया है। इसके बाद वह 1990 में प्रशासनिक अफसर बने। प्रशांत कुमार का आईपीएस में चयन हुआ था, तब उन्हें तमिलनाडु कैडर मिला था। इसके बाद उन्होंने 1994 में यूपी कैडर की आईएएस डिंपल वर्मा से शादी कर ली थी। इसके बाद उन्होंने अपना ट्रांसफर यूपी कैडर में ले लिया। बीते जनवरी माह में उन्हें उत्तर प्रदेश का पुलिस महानिदेशक (DGP) बनाया गया था। उनके नाम 300 से ज्यादा एनकाउंटर करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। वह अपनी मूंछो को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story