UP IPS Transfer: UP में आठ आईपीएस अफसरों का तबादला, पीयूष मोर्डिया बने लखनऊ जोन के एडीजी

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। देर प्रदेश में 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए है।

Jugul Kishor
Written By Jugul Kishor
Published on: 12 March 2023 4:03 AM GMT (Updated on: 12 March 2023 4:29 AM GMT)
UP IPS Transfer
X

UP IPS Transfer (Photo: Social Media)

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। प्रदेश में देर रात 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए है। लंबे समय से लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस महानिदेश कानून व्यवस्था के पद पर कार्यरत पीयूष मोर्डिया को अपर महानिदेशक लखनऊ जोन बनाया गया है।

इसके साथ ही अन्य आईपीएस अधिकारियों के तबादल में देवीपाटन रेंज की डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल को लखनऊ कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था बनाया गया है। अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक देवी पाटन परिक्षेत्र गोंडा, वहीं मेरठ परिक्षेत्र के आईजी प्रवीण कुमार को अयोध्या परिक्षेत्र का आईजी बनाया गया है।आगरा परिक्षेत्र के आईजी नचिकेता झा को आईजी मेरठ परिक्षेत्र और अलीगढ़ परिक्षेत्र से दीपक कुमार को आईजी आगरा बनाया गया है। कानपुर कमिश्नरेट से अपर पुलिस आयुक्त एसआरए कुलकुर्णी को डीआईजी अलीगढ़ और एसआईटी मुख्यालय के डीआईजी अमित वर्मा को कानपुर कमिश्नरेट में अपर आयुक्त के पद पर भेजा गया है।


जानें कौन हैं पीयूष मोर्डिया?

पीयूष मोर्डिया लखनऊ में करीब दो सालों से पुलिस कमिश्नरेट में ज्वाइंट सीपी कानून व्यवस्था के पद पर तैनात थे। पीयूष मोर्डिया को एडीजी जोन लखनऊ में नई तैनाती दी गयी है। इससे पहले मोर्डिया ने अगस्त 2020 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद अलीगढ़ रेंज के नए आईजी के रूप में कार्यभार संभाला था। पीयूष मोर्डिया मूलरुप से राजस्थान के अजमेर के रहने वाले हैं। शुरुआत में वह राजस्थान के पाकिस्तान के बॉर्डर पर तैनात रहे थे। मोर्डिया ने यूपी के नोएडा, अंबेडकरनगर और अलीगढ़ समेत कई जिलों के पुलिस अधिकारी रह चुके हैं। साल 2012 में मोर्डिया अलीगढ़ में करीब डेढ़ साल एसएसपी रहे थे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story