×

UP Election 2022: पंजाब में 'आप' को प्रचण्ड बहुमत, बुलंदशहर में प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले

UP Election 2022: दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनाने जा रही आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के प्रत्याशियों का प्रदर्शन यूपी के बुलंदशहर में बेहद ही खराब रहा है।

Sandeep Tayal
Published on: 11 March 2022 3:56 PM GMT
UP Election 2022: AAP gets huge majority in Punjab, candidates get less votes than NOTA in Bulandshahr
X

बुलंदशहर: चुनाव में नोटा का प्रयोग: Photo - Social Media

UP Election 2022: 'आप' (Aam Aadmi Party) ने पंजाब (Punjab) में प्रचंड बहुमत पाया और दिल्ली (New Delhi) के बाद पंजाब में भी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार बनने जा रही है, मगर यूपी विधानसभा चुनावो के नतीजों के बाद बुलंदशहर में आप प्रत्याशियों की स्थिति नोटा (NOTA) से भी बुरी रही है। जनपद बुलंदशहर की सातों विधान सभा सीटों पर जहां 'आप' प्रत्यशियों को महज 6341 मत प्राप्त हुए वहीं 8716 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है।

दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनाने जा रही आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के प्रत्याशियों का प्रदर्शन यूपी के बुलंदशहर में बेहद ही खराब रहा है। सात में से छह सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नोटा से भी पीछे रह गये। केवल सदर सीट पर आप के प्रत्याशी विकास शर्मा को 1430 वोट मिले जब कि इस सीट पर 1073 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। विकाश शर्मा को नोटा से थोड़े अधिक वोट मिले हैं।

आप प्रत्याशियों को नोटा (NOTA) से भी मिले कम वोट

सेना विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को 738 वोट मिले तो वहां 14 से 2 लोगों ने नोटा का बटन दबाया जबकि खुर्जा में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को 890 वोट मिले। वहां 1031 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया सिकंदराबाद विधानसभा सीट पर आप प्रत्याशी को 472 वोट मिले। तो वहां 1195 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया जबकि डिबाई में आप प्रत्याशी को 1032 मत प्राप्त हुए, वहां 1218 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया

अनूपशहर विधानसभा सीट पर आप प्रत्याशी को 1101 मत प्राप्त हुए तो वहां 1345 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया ऐसी ही हालत शिकारपुर विधानसभा सीट पर रही जहां आप प्रत्याशी को 678 मत प्राप्त हुए तो वहां 1452 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

जनपद में 8716 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया

जनपद की सातों सीटों पर कुल 65 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। 65 प्रत्याशियों में से 33 प्रत्याशियों के वोट नोटा से भी कम आए हैं। बात करें आम आदमी पार्टी की, तो सातों प्रत्याशियों को मात्र 6341 वोट मिले हैं, जब कि जनपद में 8716 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। आप के सभी प्रत्याशियों में सदर सीट के प्रत्याशी विकास शर्मा को सबसे अधिक 1430 वोट हासिल हुए हैं, जबकि 1073 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। इनके अलावा आजाद समाज पार्टी, शिवसेना, लोकदल, पीस पार्टी, लोक जन शक्ति पार्टी आदि के प्रत्याशियों को भी नोटा से कम वोट हासिल हुए हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story