×

UP Election 2022: AIMIM प्रत्याशियों की पहली लिस्ट हुई जारी, सभी उम्मीदवार मुस्लिम समुदाय से

AIMIM Candidate List 2022 Uttar Pradesh: असदुद्दीन ओवैसी की अध्यक्षता में AIMIM ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 16 Jan 2022 7:47 AM GMT
Asaduddin Owaisi
X

असदुद्दीन ओवैसी (फोटो : सोशल मीडिया ) 

AIMIM Candidate List 2022 Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश विधासभा चुनावों (up election 2022) के मद्देनज़र तरीखों के ऐलान के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की सूचियां घोषित करनी शुरू कर दी है।

इसी के मद्देनज़र असदुद्दीन ओवैसी की अध्यक्षता में AIMIM (ऑल इंडिया मज़लिश-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के मद्देनज़र AIMIM ने अपने 9 उम्मीदवारों की पहली सूची भी सार्वजनिक कर दी है। इस सूची में सम्मिलित सभी उम्मीदवार मुस्लिम समुदाय से ताल्लुख रखते हैं।

उम्मीदवार और उनके निर्वाचन क्षेत्र के नाम निम्नवार हैं-

1. डॉ मेहताब - लोनी (गाज़ियाबाद)

2. फुरकान चौधरी - गढ़ मुक्तेश्वर (हापुड़)

3. हाजी आरिफ - धौलाना (हापुड़)

4. रफत खान - सिवाल खास (मेरठ)

5. ज़ीशान आलम - सरधना (मेरठ)

6. तस्लीम अहमद - किठौर (मेरठ)

7. अमजद अली - बेहट (सहारनपुर)

8. शाहीन रज़ा खान (राजू) - बरेली 124 (बरेली)

9. मरगूब हसन - सहारनपुर देहात ( सहारनपुर)

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने इस सूची की आधिकारिक रूप से पुष्टि करते हुए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

आपको बता दें कि AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी पहली ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

असदुद्दीन ओवैसी को पूर्ण आसार हैं कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में यकीनन बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। बीते कुछ दिनों पूर्व ही ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के सदस्य खलील-उल-रहमान सज्जाद नोमानी ने असदुद्दीन ओवैसी को पत्र लिखते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में सिर्फ उन सीटों पर ही उम्मीदवार उतारने की सलाह दी थी जहां से उनके जीतने के आसार अधिक हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story