TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

UP Election 2022: 'किसान विरोधी भाजपा के विधायक, सांसद को पश्चिमी यूपी में घूसने नहीं दिया जा रहा है'

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आग पश्चिमी यूपी से भारतीय जनता पार्टी के ऊपर तीखा प्रहार किया। अखिलेश ने कहा इस बार भारतीय जनता पार्टी का राजनैतिक पलायन होगा।

Bishwajeet Kumar
Published By Bishwajeet KumarWritten By Sushil Kumar
Published on: 28 Jan 2022 4:17 PM GMT
UP Election 2022: किसान विरोधी भाजपा के विधायक, सांसद को पश्चिमी यूपी में घूसने नहीं दिया जा रहा है
X

अखिलेश यादव 

मेरठ। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अखिलेश यादव ने भाजपा को किसान विरोधी पार्टी करार देते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों द्वारा भाजपा के विधायक और सांसदों को इलाके में घुसने नही दिया जा रहा है।

मुजफ्फरनगर के बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और चौधरी जयंत सिंह मेरठ के गॉडविन होटल पहुंचे थे। यहां भी दोंनो नेताओं ने भाजपा पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह, बाबा टिकैत, नेता जी और अजित सिंह जी ने समय-समय पर सरकार को जागरूक करने का काम किया है। उन्होंने कहा अब हम गठबंधन कर उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। जयंत चौधरी ने कहा कि चुनाव के नियमों के अनुपालन पर आरोप लगाया कि उनके प्रत्याशी ने वीडियो वैन चलाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन अब तक उन्हें अनुमति नहीं मिली है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा (BJP) के वैन पूरे प्रदेश में चल रहे हैं। इसकी शिकायत हम चुनाव आयोग (Election Commission) में करने जा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को लगाया है ताकि अधिकारियों पर दबाव बनाया जा सके और दवाब में उनका वोट डलवाया जा सके। अखिलेश यादव ने कहा कि आप प्रचार का तेल-घी न खाएं, अपना शुद्ध तेल खरीद कर ही खाएं। अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी मंशा में खोट है। इसीलिए किसानों को बिना बताए तीन कृषि कानून लाए गए और फिर वोटों के लिए उन्हें वापस भी ले लिया। अखिलेश ने दयंत की तरफ देखते हुए कहा कि हम दोनों किसानों के बेटे हैं। इसलिए किसानों का दर्द हम ही समझ सकते हैं।

अखिलेश ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) का राजनैतिक पलायन होगा। एक सवाल के जबाव में अखिलेश यादव ने कहा कि उनके गठबंधन में टिकट को लेकर कहीं कोई विरोध नहीं है। वोट डालने की तारीख आने पर सब सपा (SP) रालोद (RLD) को वोट करेंगे।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story