×

UP Election 2022: बीजेपी ने अलीगढ़ विधानसभा सीट से मुक्ता राजा को बनाया अपना उम्मीदवार

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का घोषणा करना शुरू कर दिया है 107 प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद आज पार्टी ने अलीगढ़ विधानसभा सीट (aligarh assembly seat) पर उम्मीदवार का घोषणा कर दिया है।

Bishwajeet Kumar
Published on: 19 Jan 2022 4:59 PM GMT
BJP UP
X

BJP UP

UP Assembly Election: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। जिससे राज्य में सियासी पारा और चढ़ गया है। राजनीतिक पार्टियां अपना समीकरण ठीक करने के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों के चयन में जान झोंक रही हैं। इन्हीं सबके बीच आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक और उम्मीदवारों का घोषणा कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए अलीगढ़ विधानसभा सीट से मुक्ता राजा (Mukta Raja) को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

बता दें अलीगढ़ विधानसभा सीट (Aligarh Assembly Seat) अलीगढ़ के आसपास के राजनीति के लिए बहुत ही अहम माना जाता है इस सीट पर प्रत्याशियों को लेकर कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी कि आखिर भारतीय जनता पार्टी अलीगढ़ विधानसभा सीट से किसको अपना उम्मीदवार बनाएगी। इसमें सबसे आगे नाम संजीव राजा का था लेकिन आज पार्टी ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए विधानसभा सीट से मुक्ता राजा को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

2017 विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2017) में अगर अलीगढ़ विधानसभा सीट के राजनीतिक इतिहास को देखें तो उस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सीट से जीत हुई थी उस वक्त भारतीय जनता पार्टी ने संजीव राजा (Sanjeev Raja) को अपना प्रत्याशी घोषित किया था संजीव राजा ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के उम्मीदवार जफर आलम (Jafar Aalam) को 15 हजार से अधिक वोटों से मात देकर विधायक के रूप में निर्वाचित हुए थे।

गौरतलब है कि कल ही भारतीय जनता पार्टी ने बरेली के दो विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का घोषणा किया था। जिसमें बरेली के भोजीपुरा विधानसभा सीट से बहोरन लाल मौर्या (Bahoranlal Maurya) और बरेली के ही बहेड़ी विधानसभा सीट से छत्रपाल गंगवार (Chatrapal Gangwar) को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बताते चलें कि बरेली जनपद में कुल 9 विधानसभा सीट (Barely Assembly Seats) आते हैं। इनमें से सात विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही उम्मीदवारों का घोषणा कर दिया था।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story