×

UP Election 2022: दूसरे चरण के चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू, ये सीटे हैं शामिल

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के विधानसभा चुनावों का मतदान 14 फरवरी को होना है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 21 Jan 2022 3:42 AM GMT
UP Election 2022: दूसरे चरण के चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू, ये सीटे हैं शामिल
X

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवार निर्धारण और ज़ोर आज़माइश में लग गए हैं। ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा जारी तारीखों के अनुरूप शुक्रवार 21 जनवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन हेतु अधिसूचना जारी होनी है, जिसके पश्चात नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

दूसरे चरण के मतदान की नामांकन प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू होकर 28 जनवरी तक जारी रहेगी तथा नामांकन के पश्चात 29 जनवरी को नामांकन फॉर्म जांचे जाएंगे और साथ ही 31 जनवरी नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के विधानसभा चुनावों का मतदान 14 फरवरी को होना है। दूसरे चरण के मतदान में उत्तर प्रदेश के कुल 9 ज़िलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। यह कुल 9 ज़िले सहारनपुर, बिजनोर, अमरोहा, सम्भल, मोरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर हैं।

चुनाव कराने के लेकर चुनाव आयोग ने पूर्ण तैयारियों कर ली हैं तथा इसके मद्देनज़र उत्तर प्रदेश में कुल 7 चरणों के मतदान के पश्चात सभी दलों का भाग्य ईवीएम के रूप में 10 मार्च को खुलेगा।

आपको बता दें कि दूसरे चरण में मतदान के लिए सुनिश्चित हुईं इन 55 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 2017 में कुल 40 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं समाजवादी पार्टी ने 13 और बहुजन समाज पार्टी 2 सीट जीतने में कामयाब रही थी।

इन सीटों पर होगा मतदान-

1. बेहट

2. नकुड़

3. सहारनपुर नगर

4. सहारनपुर

5. देवबंद

6. रामपुर मनिहारन (एससी आरक्षित)

7. गंगोह

8. नजीबाबाद

9. नगीना (एससी आरक्षित)

10. बरहापुर

11. धामपुर

12. नेहटौर (एससी आरक्षित)

13. बिजनौर

14. चांदपुर

15. नूरपुर

16. कांठ

17. ठाकुरद्वारा

18. मुरादाबाद ग्रामीण

19. मुरादाबाद नगर

20. कुंदरकी

21. बिलारी

22. चंदौसी (एससी आरक्षित)

23. असमोली

24. संभल

25. स्वार

26. चमरौआ

27. बिलासपुर

28. रामपुर

29. मिलक (एससी आरक्षित)

30. धनौरा (एससी आरक्षित)

31. नौगवां सादात

32. अमरोहा

33. हसनपुर

34. गुन्नौर

35. बिसौली (एससी आरक्षित)

36. सहसवान

37. बिलसी

38. बदायूं

39. शेखूपुर

40. दातागंज

41. बहेड़ी

42. मीरगंज

43. भोजीपुरा

44. नवाबगंज

45. फरीदपुर (एससी आरक्षित)

46. बिथरी चैनपुर

47. बरेली

48. बरेली छावनी

49. आंवला

50. कटरा

51. जलालाबाद

52. तिलहर

53. पवायां (एससी आरक्षित)

54. शाहजहांपुर

55. दादरौल

Election Commission , second phase nomination , all political parties, UP Election 2022, Saharanpur, Bijnor, Amroha, Sambhal, Moradabad, Rampur, Bareilly, Badaun and Shahjahanpur, latest up news, up election 2022 reddit, up election 2022 prediction astrology, up election 2022 quint , up election 2022

up election 2022 result date , up election 2022 yogi, up election 2022 astrology , up election 2022 chances, up election 2022 date , up election 2022, taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story