×

UP Election 2022: मल्हनी में अमित शाह की ललकार, कहा- 7 मार्च को कमल का बटन दबाना 11 मार्च को माफिया जेल में

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में गृह मंत्री अमित शाह ने माफियाओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी को अपराध मुक्त बनाने की यात्रा भाजपा ने शुरू की है।

Kapil Dev Maurya
Published on: 5 March 2022 9:18 AM GMT
UP Election 2022: Amit Shahs challenge in Malhani, said- pressing the lotus button on March 7 will be in mafia jail on March 11
X

 जौनपुर: भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह

Jaunpur News: जौनपुर जनपद (Jaunpur District) की अति संवेदनशील मल्हनी विधानसभा क्षेत्र (Malhni Assembly Constituency) स्थित यादवेश इन्टर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah, Home Minister, Government of India) ने माफियाओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अतीक, मुख्तार और आज़म कहां हैं।

उन्होंने कहा कि एक दो छूट गए हैं। 7 मार्च को कमल का बटन दबाना है और 11 मार्च को वो भी जेल में होंगे। बिना नाम लिए उन्होंने बाहुबली धनंजय सिंह (Bahubali Dhananjay Singh) पर निशाना साधा। उनके लगभग सात मिनट के भाषण में अखिलेश पर निशाने पर रहे।

यूपी को माफिया मुक्त करने का वादा- अमित शाह

गृहमंत्री ने कहा कि यूपी को अपराध मुक्त बनाने की यात्रा भाजपा ने शुरू की है। मल्हनी में उमानाथ सिंह का बहुत बड़ा ऋण है। मल्हनी वाले केपी को जिताकर ये कर्ज सूद समेत लौटा देना है। यूपी को माफिया मुक्त करने का वादा है। उसमें थोड़ी सी कसर छूट गई है। बिना नाम लिए उन्होंने बाहुबली धनंजय सिंह पर निशाना साधा। एक बार मल्हनी में कमल खिला दो वो भी मुख्तार के साथ दिखाई देंगे।


गुंडे और माफिया मल्हनी का विकास नहीं कर सकते। ये संस्कार केपी सिंह के पास है। पीढ़ी दर पीढ़ी केपी सिंह के परिवार ने जौनपुर के विकास में योगदान दिया है। 2000 हज़ार करोड़ की भूमि भूमाफियों के कब्जे से छुड़ा ली। दीन दयाल उपाध्याय के सिद्धान्त के अनुसार गरीब कल्याण के लिए भाजपा की सरकार ने काम किया है। उन्होंने कहा कि जब वैज्ञानिकों ने कोविड का टीका ढूंढ लिया तो पीएम ने वैज्ञानिकों के लिए ट्वीट किया।

अखिलेश यादव ने डरकर टीका लगवा लिया- अमित शाह

उन्होंने ट्वीट कर वैज्ञानिकों का आभार प्रकट किया था। वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि मोदी का टीका मत लगवाओ। लेकिन 10 दिन बाद रात के अंधेरे में अखिलेश यादव ने खुद डरकर टीका लगवा लिया। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता ने अखिलेश यादव की बात नहीं सुनी। अगर अखिलेश यादव की बात सुनी जाती तो तीसरी लहर का सामना नहीं कर पाते। अखिलेश यादव लोगों की जान की परवाह किए बिना राजनीतिक खिचड़ी पकाते हैं।


जाते जाते उन्होंने मल्हनी की जनता से आग्रह किया और कहा कि क्या आप लोग मेरी बात मानेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार मल्हनी में किसी बाहुबली को मत जीतने दीजिये। एक पार्टी है जो बाहुबलियों की है वहीं दूसरी तरफ एक आदमी खुद बाहुबली है। ऐसे लोगों को इस बार नहीं जिताना है। आप लोग केपी को विधायक बनाओ हम प्रदेश का नेता बनाने का काम करेंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story