×

UP Election 2022 : मैनपुरी में आज अमित शाह सहित अन्य दिग्गजों भरेंगे हुंकार, सीएम योगी, अखिलेश, केशव, सतीश चंद्र, अनुप्रिया की रैली यहां

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के तहत पहले दो चरणों के चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के बड़े नेता अब अगले चरण के चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

aman
Written By aman
Published on: 15 Feb 2022 3:39 AM GMT (Updated on: 15 Feb 2022 3:41 AM GMT)
up election 2022
X

up election 2022 

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के तहत पहले दो चरणों के चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के बड़े नेता अब अगले चरण के चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इसी क्रम में आज सूबे का अहम जिला मैनपुरी आज सियासी संग्राम का अखाड़ा बनता दिख रहा है। आज यहां दिग्गज नेताओं द्वारा अपनी पार्टी और उसके प्रत्याशियों के समर्थन में ताकत झोंकी जाएगी।

मंगलवार यानी 15 फरवरी को मैनपुरी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बरनाहल और किशनी क्षेत्र में जनसभाएं करेंगे। बता दें कि सोमवार को सीएम योगी ने यहां चुनावी रैली की थी। गृहमंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे क्रिश्चियन मैदान में जनसभा करेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

डिप्टी सीएम दो क्षेत्रों में करेंगे जनसभा

मंगलवार को ही सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मैनपुरी दौरे पर रहेंगे। केशव मौर्य करहल विधानसभा क्षेत्र के नवाटेढ़ा में दोपहर 3 बजे जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसके बाद वो किशनी में जनसभा करेंगे।

सतीश चंद्र मिश्रा भी करेंगे जनसभा

वहीं, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा भी मंगलवार को मैनपुरी में ही मौजूद रहेंगे। वो शहर के बीएन गार्डन में सुबह 11 बजे मैनपुरी सदर सीट से बसपा उम्मीदवार गौरव नंद के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

17 फरवरी को अखिलेश की जनसभाएं प्रस्तावित

इस चुनावी समर में आगामी 17 फरवरी को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मैनपुरी आ रहे हैं। अखिलेश यहां एक दिन में चार स्थानों पर जनता को संबोधित करेंगे। वह भोगांव, कुरावली, किशनी और घिरोर में सपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

एक साथ कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों के अचानक मैनपुरी आगमन से जिला प्रशासन की परेशानियां बढ़ गई है। सभी वीवीआईपी की पुख्ता सुरक्षा-व्यवस्था उनके लिए चुनौती है।

सीएम आदित्यनाथ आज फिरोजाबाद, इटावा और कन्नौज दौरे पर

प्रदेश के सीएम सीएम योगी आदित्यनाथ आज फिरोजाबाद, इटावा और कन्नौज दौरे पर रहेंगे। वो यहां चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ आज फिरोजाबाद के सिरसागंज में दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। वो यहां बीजेपी प्रत्याशी हरिओम यादव के पक्ष जनसभा करेंगे। दोपहर 1 बजे वो बछगांव में जनसभा को करेंगे संबोधित। बीजेपी प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह के पक्ष में भी वो जनसभा करेंगे।

अखिलेश आज रायबरेली, फतेहपुर, उन्नाव, कासगंज में

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज रायबरेली, फतेहपुर, कासगंज उन्नाव में कार्यक्रम पूर्व घोषित है। अखिलेश आज 11.25 बजे बैसवारा इंटर कॉलेज में चुनावी कार्यक्रम में शरीक होंगे। दोपहर 12.35 बजे वो फतेहपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। सपा अध्यक्ष 1.30 बजे जहानाबाद में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। फिर 2.35 बजे अखिलेश यादव उन्नाव के मौरावां में चुनावी कार्यक्रम में शरीक होंगे।

ये नेता आज होंगे कहां, जानें यहां

-आज बीजेपी के नेता और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा रायबरेली में होंगे। दिनेश शर्मा यहां सदर और हरचंदपुर विधानसभा सीट के पार्टी उम्मीदवारों के लिए जन समर्थन जुटाएंगे और वोट मांगेंगे।

-रायबरेली में ही किसान नेता राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव भी होंगे। ये यहां संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

-केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल आज जैदपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी। वो दरियाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगी। साथ ही, सदर विधानसभा में जनसभा को भी करेंगी संबोधित।

-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज फतेहपुर दौरा है। वो आज दोपहर 12 बजे हुसैनगंज विधानसभा पहुंचेंगे। हुसैनगंज विधानसभा के हथगाम में जनसभा करेंगे। इसके बाद अल्लीपुर में डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे। शाम 3 बजे धाता में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story