70 सालों से ज्यादा काम हमने 5 साल से भी कम समय में पूरा करके दिखाया: अनुराग ठाकुर

UP Election 2022: केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद बहुत से काम हुए हैं, अब लोग साफ तौर पर फर्क साफ करते हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 7 Jan 2022 5:22 PM GMT
We have accomplished more than 70 years of work in less than 5 years - Anurag Thakur
X

मंत्री अनुराग ठाकुर: Photo - Social Media

Lucknow: केंद्रीय सूचना प्रसारण (central information broadcasting), खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर (Minister Anurag Thakur) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद बहुत से काम हुए हैं, अब लोग साफ तौर पर फर्क साफ करते हैं। कहीं कोई दुविधा नहीं है कि 2017 के पहले का यूपी कैसा था और अब का यूपी कैसा है। 70 सालों से ज्यादा काम हमने 5 साल से भी कम समय में पूरा करके दिखाया है।

उन्होंने कहा कि कहा कि यूपी में पहले 2 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (international airport) थे अब 5 हैं, पहले 2 मेट्रो थे अब 5 हैं, पहले 15 मेडिकल कॉलेज थे आज 60 मेडिकल कॉलेज हैं। करोड़ो रोज़गार, स्वरोजगार के अवसर उत्तरप्रदेश में पैदा हुए जो पिछले 5 वर्षों में किये गए हैं। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा "यूपी प्लस योगी, बहुत हैं उपयोगी।"

हमें गर्व है कि हम हिन्दू हैं- अनुराग ठाकुर

सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि हमें गर्व है कि हम हिन्दू हैं। हमें गर्व से इस बात को कहना भी चाहिए, इसमें कोई बुराई नहीं है। यह हमारी आस्था और सरोकार से जुड़ा विषय है, लेकिन हमारे विपक्ष के साथियों को केवल चुनाव में यह बात समझ आती है। उनका इससे कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार (Samajwadi Party Government) माफियाराज और गुंडाराज का पोषण करती थी, वहीं राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने इनके माफियाराज और गुण्डाराज व भ्रष्टाचार को खत्म किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सरकार के पांच साल का कार्यकाल उठाकर देखिए। एक तरफ गुंडाराज था, माफियाराज था तो वहीं दूसरी ओर एक के बाद एक दंगे होते थे लेकिन पिछले पांच साल में योगी आदित्यनाथ की सरकार के कार्यकाल में दंगो का दूर-दूर तक नामोनिशान नहीं है।

उन्होंने कहा, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी ही नहीं जो भी आतंक का वातावरण पैदा करते थे आज वो नजर नहीं आते। जो कल तक तोड़-फोड़ करते थे आज उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलता है। जो आतंक फैलाते थे, आज खुद गायब हैं। अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी जैसे लोग जिनकी तूती सपा सरकार में कल तक बोलती थी, आज उनसे मुक्ति दिलाने का काम योगी सरकार ने किया है।

बीजेपी सरकार ने माफिया से मुक्ति दिलाने का काम भी किया है- अनुराग ठाकुर

कहा कि बीजेपी सरकार (BJP Government) ने गुंडाराज, भ्रष्टाचार तो खत्म किया ही है, माफिया से मुक्ति दिलाने का काम भी किया है। पांच साल पहले यहां की बेटियों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाता था। व्यापारी भी शाम होने से पहले दुकानों में ताला लगाकर घर चले जाते थे। आज माहौल बदला है, जो डर 2017 से पहले देखने को मिलता था वो आज नहीं है। आज बेटियां कॉलेज जा सकती हैं काम पर जा सकती हैं, महिलाएं सुरक्षित हैं व्यापारी अपने कामकाज को बढ़ा सकता है।

उन्होंने कहा, यही कारण है कि राज्य में तीन लाख करोड़ रूपये का निवेश अब तक हो चुका है। यह गुंडाराज, माफियाराज से मुक्ति के कारण ही हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में भारतीय जनता पार्टी पिछले चुनाव से अधिक सीटों पर विजय हासिल कर सरकार बनाएगी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story