×

UP Election 2022: अपर्णा, अदिति और प्रियंका उतरी चुनाव मैदान में, संभाली चुनावी कमान

UP Election 2022: आज भाजपा मुख्यालय पर अपर्णा यादव ने कहा कि भाजपा को राष्ट्रवाद की वजह से चुना है। उन्होंने कहा कि विचार आगे चलता है और उसके पीछे मनुष्य चलता है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 23 Jan 2022 7:39 AM GMT (Updated on: 23 Jan 2022 7:54 AM GMT)
Arpana Yadav
X

अर्पणा अदिति और प्रियंका (फोटो-सोशल मीडिया) 

UP Election 2022: हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाली समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वो पार्टी है जिसने देश को बचाने का काम किया है। यही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रवादी है। अगर इस देश के संस्कारों को बचाना है तो भाजपा को आगे लाना होगा। इस मौके पर कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई विधायक अदिति सिंह और प्रियंका चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार को फिर से सत्ता में लाना होगा।

आज भाजपा मुख्यालय पर अपर्णा यादव ने कहा कि भाजपा को राष्ट्रवाद की वजह से चुना है। उन्होंने कहा कि विचार आगे चलता है और उसके पीछे मनुष्य चलता है। मेरा मानना है कि मनुष्य नश्वर है लेकिन विचार कभी मरता नहीं है।

अपर्णा यादव ने राष्ट्रवाद की बात को आदि गुरु शंकराचार्य के विचरों से जोडते हुए कहा कि उनसे पूछा गया कि जब मन में बहुत द्वंद हो, ऐसा समय आ जाए मन स्थिर ना हो तो समाज को क्या दिशा दे सकता है।

देश को बचाना हमारा लक्ष्य

तब उन्होंने कहा कि विचार औषधि है। अदिति सिंह और प्रियंका चौधरी ने एक साथ भाजपा की नीतियों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सरकारों में महिलाओं का उत्थान हुआ है। इस मौके पर अदिति सिंह ने कहा कि देश को बचाना हमारा लक्ष्य है।

भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान बढा है। भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है इस पार्टी की योजनाओं से बेहद प्रभावित होकर ही यहां आई हूं। इस मौके पर कांग्रेस की पोस्टर गर्ल लड़की हूं लड़ सकती हूं की पोस्टर गर्ल प्रियंका चौधरी ने भी योगी और मोदी सरकार की नीतियों और महिलाओं के लिए किए गए कार्यो का उल्लेख करते हुए इन सरकारों की सराहना की।

इसके बाद तीनों महिला नेत्रियों ने पार्टी की महिला पदाधिकारियों की एक बैठक में विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति तय की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य के अलावा कल्पना तिवारी रीता शास्त्री समेत कई पदाधिकारी मौजूद थीं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story