×

UP Election 2022: यूपी की 47 सीटों पर 5 हजार से कम अंतर से हुआ था फैसला

UP Election 2022: यूपी में हर निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 3.74 लाख मतदाता हैं जबकि पंजाब में ये संख्या लगभग 1.83 लाख है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani LalPublished By Vidushi Mishra
Published on: 18 Jan 2022 9:23 AM GMT
UP Election 2022: यूपी की 47 सीटों पर 5 हजार से कम अंतर से हुआ था फैसला
X

UP Election 2022: 2017 के विधानसभा चुनाव के नतीजे बताते हैं कि सिर्फ 5000 वोटों का स्विंग पंजाब की हर पांचवीं विधानसभा सीट और उत्तर प्रदेश की हर 10वीं सीट के नतीजे बदल सकता है। पिछले चुनावों में पंजाब की 117 में से 26 और उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से 47 सीटों पर हार-जीत का अंतर मात्र 5,000 वोट रहा था।

यूपी में हर निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 3.74 लाख मतदाता हैं जबकि पंजाब में ये संख्या लगभग 1.83 लाख है। यूपी और पंजाब में विधानसभा क्षेत्र के औसत आकार को देखते हुए 5,000 वोटों का अंतर कोई बहुत बड़ा नहीं है।

यूपी में, 5,000 से कम मतों के अंतर से तय की गई 47 सीटों में से, भाजपा ने सबसे अधिक 23 पर जीत हासिल की जबकि 15 पर वह दूसरे स्थान पर रही थी। सपा ने 13 सीटों पर जीत हासिल की और 17 में उपविजेता रही। बसपा आठ सीटों पर तथा कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) और अपना दल (सोनेलाल) को एक-एक सीट मिली।

एक हजार से भी कम अंतर

2017 के विधानसभा चुनाव में यूपी की 47 में से 8 सीटों पर जीत का अंतर 1,000 वोटों से भी कम था। इनमें से, भाजपा ने 5 (डुमरियागंज, मीरापुर, श्रावस्ती, मुहम्मदाबाद-गोहना (एससी) और रामपुर मनिहारन) जीती, बसपा ने 2 (मांट और मुबारकपुर) जीती और सपा ने एक सीट (मोहनलालगंज) जीती।

दरअसल, भाजपा के राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बसपा के सैय्यदा खातून को महज 171 मतों से हराकर डुमरियागंज में राज्य भर में सबसे कम अंतर का रिकॉर्ड बनाया। दूसरा सबसे कम अंतर मीरापुर में दर्ज किया गया जहां भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले अवतार सिंह भड़ाना ने सपा उम्मीदवार लियाकत अली को 193 मतों से हराया। भड़ाना इस महीने की शुरुआत में भाजपा छोड़कर रालोद में शामिल हो गए हैं।

नौ सीटों - दुद्धी, भदोही, पट्टी, मटेरा, बांसडीह, टांडा, महमूदाबाद, ऊंचाहार और भरथना - में विजेता का फैसला 1,000 से 2,000 मतों से हुआ। नजीबाबाद, लालगंज, गैंसड़ी, कांठ, फरेंदा, बदलापुर, कन्नौज, अतरौलिया, सिधौली और प्रतापपुर की 10 सीटों पर जीत का अंतर 2,000 से 3,000 के बीच था। वहीं 12 सीटों - मुरादाबाद नगर, जंगीपुर, धौरहरा, चिल्लूपार, आंवला, ढोलाना, दीदारगंज, हरचंदपुर, महोली, पटियाली, छपरौली और बिधूना में 3,000 से 4,000 वोटों के बीच अंतर रहा।

आठ सीटों पर हार जीत का अंतर 4,000 से 5,000 के बीच था। ये सीटें थीं - नकुर, मंझनपुर, मछलीशहर, इसौली, शाहाबाद, सहसवां, गोरखपुर ग्रामीण और सहारनपुर शहर।

हाल पंजाब का

2017 के चुनाव में पंजाब में 26 सीटों पर 5,000 मतों के अंतर से फैसला हुआ। इनमें से सर्वाधिक 11, कांग्रेस ने जीती जबकि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को 7, आम आदमी पार्टी को 6 और भाजपा ने 2 पर जीत हासिल की। एक हजार से कम अंतर पर फैसला तीन सीटों पर हुआ। इनमें फाजिल्का और भुचो मंडी में कांग्रेस जीती जबकि बटाला सीट शिअद ने जीती। नौ सीटों - डेरा बाबा नानक, बुढलाडा, लुधियाना पूर्व, दिर्बा, गढ़शंकर, मोगा, बंगा (एससी), डेरा बस्सी और फतेहगढ़ चुरियन - पर 1,000 से 2,000 मतों के अंतर से फैसला हुआ।

फगवाड़ा, खरड़, बरनाला और धुरी में जीत का अंतर 2,000 से 3,000 वोटों के बीच था। 5 सीटों - अबोहर, नवांशहर, फिल्लौर, शाम चौरासी और अमलोह - में 3,000-4,000 वोटों का अंतर था। केवल 5 सीटें - दाखा, साहनेवाल, सनौर, शाहकोट और मलौत में 4,000 से 5,000 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

UP Election 2022, Sonelal patel, Apna Dal , Lok Dal, RLD , Rashtriya Lok Dal, Congress, BSP , BJP, samajwadi party, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh news, assembly election 2017, up election 2022 reddit, up election 2022 prediction astrology, up election 2022 quint , up election 2022, up election 2022 result date , up election 2022 yogi, up election 2022 astrology , up election 2022 chances, up election 2022 date , up election 2022, who will win up election 2022 quora , up election 2022 date hindi , up election 2022 opinion poll ndtv , up election 2022 state , up election 2022 kanpur , up election 2022 latest news in hindi , up election 2022

up election 2022 opinion poll satta bazar , up election 2022 up , up election 2022 mayawati , rss on up , up election 2022 twitter , up election 2022 com , up election 2022 trends , up election 2022 group , up election 2022 mukhyamantri , up election 2022 satta bazar phalodi , up election 2022 predictions in hindi , up election 2022 date latest news , up election 2022 total seats in hindi एम , up election 2022 janta ka mood , up election 2022 postponement update

Assembly election of UP, Uttar Pradesh Assembly election, UP election, Uttar Pradesh Election, BJP, Swami Prashad Maurya, Bhartiya Janta Party, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, Yogi Adityanath, mayavati, Bahujan Samaj party, Dara singh Chauhan, Dara Chauhan, jitin prasad, aditi singh

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story