×

UP Election 2022: कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, भाजपा दीपावली में भेजेगी गिफ्ट

UP Election 2022: बीजपी पार्टी की रणनीति है कि पर्व के बहाने अपने कार्यकर्ताओं को दीपावली पर कमल रूपी कोई ऐसा उपहार दिया जाए।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 28 Oct 2021 4:44 PM GMT
Agra News
X

भाजपा महिला जिला अध्यक्ष ने बसपा नेता के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा (फोटो सोशल मीडिया)

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (up vidhan sabha chunav 2022) के पहले अपने कार्यकर्ताओं में स्फूर्ति लाने और उत्साह का संचार करने के लिए भाजपा उन्हे दिवाली का तोहफा देने का काम (bjp diwali par karykartaon ko degi tohfa) करेगी। पार्टी की रणनीति है कि पर्व के बहाने अपने कार्यकर्ताओं को दीपावली पर कमल रूपी कोई ऐसा उपहार दिया जाए।

जिससे कि उन्हे कमल के पौरोणिक महत्व की भी जानकारी हो सके। इसके लिए जिलों में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की सूची तैयार होना शुरू हो गयी है। अब लेकिन भाजपा हाईकमान इस बात को लेकर चिंतित है कि इन उपहारों का वितरण कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही कार्यकर्ताओं में किया जाए अथवा किसी एजेंसी के माध्यम से 30 लाख कार्यकर्ताओं तक पहुंचा जा सके। उम्मीद इस बात की है कि जब कार्यकर्ताओं के पास गिफ्ट पहुंचे तो इसी बहाने चुनावी तैयारियों पर भी चर्चा कर ली जाए। इसलिए इस काम में भाजपा के सभी प्रकोष्ठों और मोर्चा पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी जा रही है।

इसके लिए भाजपा के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को पात्र माना गया है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि बूथ कार्यकर्ता ही चुनाव में सबसे बडी ताकत होती है। इसलिए पार्टी इसी बात पर फोकस कर रही है। यही कार्यकर्ता पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने का काम करता है।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से पार्टी कार्यकर्ताओं मे अपनेपन का अहसास होगा। यहां यह बताना जरूरी है कि राज्य में एक लाख 63 हजार बूथ हैं । भाजपा ने डेढ़ लाख से अधिक बूथों पर 20-20 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। राज्य में भाजपा के 30 लाख से अधिक बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं।

उपहार के पैकेट में तोरण द्वार और कमल दीपक है। कमल दीपक मिट्टी का दीया है, जो भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के आकार का है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा और सहयोगी दलों को 325 सीटों पर विजय मिली। इस जीत के पीछे भाजपा के बूथ प्रबंधन की रणनीति को ही राजनीतिक विश्लेषकों ने सबसे कारगर माना था।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shweta

Shweta

Next Story