×

UP Election 2022: सहयोगी दलों के साथ बीजेपी ने किया शक्ति प्रदर्शन, पर सीटों को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी अपने सहयोगी पार्टी अपना दल और निषाद पार्टी के साथ चुनाव लड़ने की बात तो कह रही है मगर सीटों को लेकर स्थिति अब भी साफ नहीं हुई है।

Bishwajeet Kumar
Published on: 19 Jan 2022 1:39 PM GMT (Updated on: 19 Jan 2022 2:04 PM GMT)
UP Election 2022: सहयोगी दलों के साथ बीजेपी ने किया शक्ति प्रदर्शन, पर सीटों को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं
X

भारतीय जनता पार्टी का सहयोगियों संग बैठक

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जिसके बाद से सभी सियासी पार्टियां अपना राजनीतिक समीकरण ठीक करने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। कोई पार्टी किसी दूसरे छोटे पार्टी से गठबंधन कर रही है तो कोई पार्टी किसी दूसरे दल के नेता को अपने दल में शामिल कर रही है। इन सबके बीच अभी भी कई दलों में सीटों के बंटवारे को लेकर मतभेद भी बना हुआ है कि आखिर उनका सहयोगी दल चुनाव में उन्हें कितनी सीटें देगा।

इन्हीं सबके बीच आज भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने अपना सियासी शक्ति प्रदर्शन किया है। आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश अपने सहयोगी दलों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद (Sanjay Nishad) वहीं अपना दल (Apna Dal) अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) भी शामिल रहीं दोनों लोगों ने इस प्रेस काउंसिल में अपनी अपनी बातें कहीं हैं।

बता दे यार प्रेस कॉन्फ्रेंस भारतीय जनता पार्टी की ओर से विपक्षी दलों को एक संदेश था कि हमारी सहयोगी दल हमारे साथ हैं और जल्द ही हम सीटों पर बंटवारा कर लेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भाजपा निषाद पार्टी और अपना दल के साथ मिलकर लड़ेगी। उन्होंने कहा इस बार भी हम हमारे सहयोगी दलों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से कमल खिलाएंगे और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।

जेपी नड्डा ने आदेश प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पिछले 5 सालों में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है। राज्य में पहले की अपेक्षा कानून व्यवस्था में बहुत सुधार आया है उत्तर प्रदेश सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

बता दें इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दलों के साथ अभी तक सीटों के बंटवारे को लेकर पेच फंसा हुआ माना जा रहा था। लेकिन आज के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि दोनों ही सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सहमति बना लिया है। जल्दी ही सीटों के बंटवारे को लेकर औपचारिक ऐलान भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जा सकता है।

वही सीटों के बंटवारे को लेकर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि सीट शेयरिंग की बात हमारी पहले ही फाइनल हो गई थी इसको लेकर कभी भी बीजेपी के साथ कोई मंत्र नहीं हुआ हमारा मंथन सिर्फ जीत के लिए होता है संजय निषाद ने कहा अभी तक भारतीय जनता पार्टी ने अपने किए हुए सारे वादों को निभाया है।

भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में 107 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या (Keshav Prasad Maurya) को कौशांबी के सिराथू विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

यूपी चुनाव का शेड्यूल

उत्तर प्रदेश में इस बार के विधानसभा चुनाव कुल 7 चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण के लिए मतदान 10 फरवरी को होगा वहीं अंतिम चरण के लिए मतदाता अपने मतों का प्रयोग 7 मार्च को करेंगे। चुनाव परिणाम बाकी के 4 राज्यों के चुनाव परिणामों के साथ 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story